home page

मुरादाबाद के निकुंज गुप्ता को यूपीपीएससी में मिली छठी रैंक

 | 
मुरादाबाद के निकुंज गुप्ता को यूपीपीएससी में मिली छठी रैंक


मुरादाबाद के निकुंज गुप्ता को यूपीपीएससी में मिली छठी रैंक


मुरादाबाद, 30 मार्च (हि.स.)। मुरादाबाद के निकुंज गुप्ता में यूपीपीएससी परीक्षा में सब रजिस्ट्रार पद पर छठी रैंक प्राप्त करके पीतलनगरी का नाम चमकाया है। निकुंज को पांचवीं बार में यूपीएससी की परीक्षा में सफलता मिली है। मुरादाबाद के दीनदयाल नगर निवासी साधारण व्यवसायी महेश गुप्ता व ग्रहणी रेनू गुप्ता के बेटे निकुंज गुप्ता ने यूपीपीएससी की परीक्षा पांच बार दी। पांचवीं बार सफलता हासिल हुई और सब रजिस्टर बने।

निकुंज गुप्ता ने बताया कि यूपीपीएससी की परीक्षा में उन्हें कई उतार-चढ़ाव देखने को मिले परंतु उन्होंने कभी हार नहीं मानी। आर्थिक परेशानी के चलते भी उनके पिता ने उन्हें व उनकी बहन मेघा गुप्ता को पढ़ाई में हमेशा प्रोत्साहन दिया। वहीं निकुंज ने अपनी सफलता के लिए सेल्फ स्टडी को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने बताया कि संघर्ष के बाद ही सफलता हासिल की जा सकती है। निकुंज गुप्ता ने स्काउट में वर्ष 2007 में तत्कालीन राष्ट्रपति डॉ एपीजे अब्दुल कलाम आजाद ने उन्हें बेस्ट क्रेडिट के अवार्ड से सम्मानित किया। निकुंज ने दिल्ली में प्राइवेट नौकरी के साथ-साथ यूपीपीएससी की तैयारी की।

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल