home page

कार्यकर्ताओं के सम्मान में काेई काेर कसर नहीं छाेड़ा जाएगा: काली प्रसाद

 | 
कार्यकर्ताओं के सम्मान में काेई काेर कसर नहीं छाेड़ा जाएगा: काली प्रसाद


देवरिया, 01 जून (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष काली प्रसाद का सोमवार को जिले में विभिन्न स्थानों पर स्वागत हुआ। अपने स्वागत से अभिभूत काली प्रसाद ने कहा कि कार्यकर्ताओं का यह स्नेह उनके लिए प्रेरणा हैं।

उन्होंने भरोसा दिलाया कि वे संगठन की मर्यादा, सिद्धांतों और कार्यकर्ताओं के सम्मान को सर्वोच्च प्राथमिकता देंगे। पार्टी को और अधिक मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य करेंगे। कार्यकर्ताओं के सम्मान में काेई काेर कसर नहीं छाेड़ा जाएगा।

पुरवा चौराहे पर किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष पवन कुमार मिश्रा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने ट्रैक्टर पर सवार होकर नए जिलाध्यक्ष का स्वागत किया। इस दौरान प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री विजयलक्ष्मी गौतम ने अंगवस्त्र भेंट कर उन्हें सम्मानित किया और नए दायित्व के लिए शुभकामनाएं दीं। सदर सांसद शशांक मणि ने कहा कि भाजपा की विशेषता यह है कि यहां एक सामान्य कार्यकर्ता भी अपनी मेहनत और समर्पण के बल पर संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां प्राप्त कर सकता है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि काली प्रसाद के नेतृत्व में संगठन नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा।

पूर्व सांसद रमापति राम त्रिपाठी ने कहा कि काली प्रसाद संगठन की कार्यप्रणाली से भली-भांति परिचित हैं और सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर संगठन को नई दिशा देंगे। वहीं पूर्व सांसद रविंद्र कुशवाहा ने कहा कि उनके जिलाध्यक्ष बनने से कार्यकर्ताओं में उत्साह और ऊर्जा का संचार हुआ है। सदर विधायक डॉ. शलभ मणि त्रिपाठी ने कहा कि संगठन को एक समर्पित और अनुभवी कार्यकर्ता के रूप में नया नेतृत्व मिला है। विधायक सुरेंद्र चौरसिया ने भी अंगवस्त्र भेंट कर उनका स्वागत किया।---------------------

हिन्दुस्थान समाचार / ज्योति पाठक