home page

लखीमपुर खीरी में सख्त पहरे में हुई नीट यूजी 2026 परीक्षा, 76 परीक्षार्थियों ने छोड़ा पेपर

 | 
लखीमपुर खीरी में सख्त पहरे में हुई नीट यूजी 2026 परीक्षा, 76 परीक्षार्थियों ने छोड़ा पेपर


लखीमपुर खीरी में सख्त पहरे में हुई नीट यूजी 2026 परीक्षा, 76 परीक्षार्थियों ने छोड़ा पेपर


लखीमपुर खीरी, 03 मई (हि.स.)। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी की ओर से आयोजित नीट (यूजी) 2026 परीक्षा रविवार को जिले के सात परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा और सख्त निगरानी के बीच शांतिपूर्वक सम्पन्न हुई। इस दौरान बुलाए गए 3227 में से 3151 अभ्यर्थी ही परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 76 ने गैर हाजिर रहकर परीक्षा छोड़ दी। परीक्षा को सकुशल बनाने के लिए जिलाधिकारी , पुलिस अधीक्षक, एडीएम, एएसपी सतत भ्रमणशील रहकर परीक्षा केंद्रों का जायजा लेते रहे।

वही परीक्षा केंद्र मजिस्ट्रेट परीक्षा केंद्रों पर मुस्तैद रहे। परीक्षा के दौरान जिला प्रशासन ने व्यापक स्तर पर व्यवस्थाएं सुनिश्चित कीं, जिससे परीक्षार्थियों को निर्बाध और निष्पक्ष वातावरण में परीक्षा देने का अवसर मिला।

जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह ने परीक्षा में भ्रमणशील रहकर जनपद खीरी में स्थित परीक्षा केंद्रों राजकीय इंटर कॉलेज सहित अन्य परीक्षा ⁸केंद्रों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लेकर परीक्षा को सकुशल एवं शुचितापूर्ण सम्पन्न कराने जरूरी निर्देश दिए। डीएम ने परीक्षार्थियों के लिए भौतिक सुविधाओं/सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए सीसीटीवी कैमरों को चेक किया व संबंधित को जरूरी दिशा निर्देश दिए।

वहीं डीआईओएस विनोद कुमार मिश्र, सिटी कोऑर्डिनेटर/प्राचार्य, केंद्रीय विद्यालय आशीष कुमार दीक्षित ने नीट (यूजी)एक 2026 परीक्षा में भ्रमणशील रहकर परीक्षा केंद्रों (राजकीय पॉलीटेक्निक, वाईडी कॉलेज, भगवानदीन आर्यकन्या इंटर कॉलेज, गुरुनानक इण्टर कालेज, जीआईसी, अबुल कलाम आजाद गर्ल्स इंटर कॉलेज, डीएस कालेज) का निरीक्षण किया।

उन्होंने केंद्र व्यवस्थापक, परीक्षा केंद्र मजिस्ट्रेट को परीक्षा में आयोग के शत प्रतिशत निर्देशों के अनुपालन के निर्देश दिए। वही परीक्षा केंद्र मजिस्ट्रेट ने भी अपने परीक्षा केंद्र पर सतर्क दृष्टि रखते हुए पूरी परीक्षा को सकुशल संपन्न कराया।

------------

हिन्दुस्थान समाचार / देवनन्दन श्रीवास्तव