सभी कैडेट्स जीवन में उत्कृष्ट कार्य करें : कर्नल अमित गणेश
मुरादाबाद, 26 जून (हि.स.)। उत्तर प्रदेश की 24 यूपी बटालियन एनसीसी के द्वारा आईएफटीएम विश्वविद्यालय मुरादाबाद में आयोजित वार्षिक प्रशिक्षण शिविर- 95 का समापन शुक्रवार को हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में कैंप कमांडेंट कर्नल अमित गणेश द्वारा किया गया। उन्हाेंने कहा कि सभी कैडेट्स को अपने जीवन में उत्कृष्ट कार्य करना चाहिए।
कैंप में विभिन्न कॉलेजों एवं विद्यालयों से आए लगभग 558 कैडेट्स ने कुशलतापूर्वक प्रशिक्षण प्राप्त किया। कैंप के दौरान ड्रिल, मैप रीडिंग और फायरिंग में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले कैडेट्स को मेडल पहनाकर कैंप कमांडेंट द्वारा सम्मानित किया गया। इस शिविर में कैडेट्स को फायरिंग प्रैक्टिस, मैप रीडिंग, हथियार प्रशिक्षण, फील्ड क्राफ्ट, बैटल क्राफ्ट और ड्रोन की बेहतरीन ट्रेनिंग दी गई। कैंप में डिप्टी कैंप कमांडेंट कर्नल विवेक शर्मा, कैंप एडजूटेंट कैप्टन (डॉ.) राजीव चौहान, ले. ओम प्रकाश सिंह, मेजर प्रदीप भट्ट, सतीश कुमार सिंह, राजीव कुमार, शनि कुमार, सुनील कुमार,विकास गुरुंग, प्रीति, विनोद कुमार गिरी, सुबिंदर कुमार, विनय राज, लेखराज सिंह सहित अन्य सैन्य अधिकारी मौजूद रहे।
------------------
हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल

