home page

नवीन चौधरी, ओमपाल सैनी और आदित्य शंखधार बने भाजपा मुरादाबाद के जिला महामंत्री

 | 
नवीन चौधरी, ओमपाल सैनी और आदित्य शंखधार बने भाजपा मुरादाबाद के जिला महामंत्री


मुरादाबाद, 03 अप्रैल (हि.स.) भारतीय जनता पार्टी मुरादाबाद जनपद के नेताओं व जनप्रतिनिधियों की सहमति के बाद आज प्रदेश स्तर से जिला कार्यकारिणी की 20 सदस्यीय सूची घोषित कर दी गई। सूची में आठ उपाध्यक्ष, तीन महामंत्री, आठ मंत्री और एक कोषाध्यक्ष शामिल हैं। इसमें नवीन उर्फ विकास चौधरी, ओमपाल सैनी और आदित्य शंखधार को जिला महामंत्री बनाया गया है।

भाजपा जिलाध्यक्ष आकाश पाल की तरफ से जारी सूची के अनुसार आठ जिला उपाध्यक्षों में चंद्रपाल सैनी, कमल कुमार प्रजापति, डॉ. यशवीर सिंह, गजेंद्र चौधरी, चकित चौधरी, अशोक प्रजापति, मयूर भाटिया, आदेश चौधरी शामिल हैं। वहीं आठ मंत्रियों में अरुण कुमार शर्मा, विक्रांत सिंह, लकी चौधरी, ब्रजेश लोधी, कशिश चौहान, प्रियंका जाटव, ज्योति वाल्मीकि शामिल हैं। जबकि आशीष शर्मा को जिला कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है।

यह सूची 20 दिन पहले मुरादाबाद महानगर भाजपा की सूची के साथ घोषित हो जाती, लेकिन जिले के नेताओं के बीच आपसी सहमति नहीं हो रही थी। सभी लोग अपनों को पार्टी में पदाधिकारी बनाने की फिराक में थे। अंत में सहमति बनने के बाद सूची घोषित की गई थी।

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल