home page

जनपद न्यायाधीश ने राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

 | 
जनपद न्यायाधीश ने राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना


प्रयागराज, 09 मार्च (हि.स)। जनपद न्यायाधीश-अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण प्रयागराज सत्य प्रकाश त्रिपाठी ने 14 मार्च को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता हेतु सोमवार को जनपद न्यायालय से प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस अवसर पर प्रचार वाहन के साथ समस्त बैंकों के प्रबंधकगण व जिला अग्रणी प्रबंधक, बैंक ऑफ बड़ौदा उपस्थित रहे। प्रचार वाहन के साथ पराविधिक स्वयंसेवक ने पूरे शहर में लोक अदालत का प्रचार प्रसार किया। इस मौके पर रविकांत नोडल ऑफिसर लोक अदालत-एडीजे व शशि कुमार, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

यह जानकारी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शशि कुमार ने देते हुए बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत का प्रचार प्रसार पूरे जनपद में किया गया। समस्त जनमानस से अनुरोध किया गया कि 14 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में अपने मुकदमे को चिन्हित कर स्वयं अथवा अपने अधिवक्ता के साथ उपस्थित होकर उसका निस्तारण कराएं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विद्याकांत मिश्र