home page

नारी शक्ति वंदन अधिनियम : भाजपा ने मुरादाबाद की सपा सांसद के घर के बाहर दिया धरना, की नारेबाजी

 | 
नारी शक्ति वंदन अधिनियम : भाजपा ने मुरादाबाद की सपा सांसद के घर के बाहर दिया धरना, की नारेबाजी


मुरादाबाद, 11 मई (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी मुरादाबाद महानगर महिला मोर्चा ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम-2023 का विरोध करने पर सोमवार को मुरादाबाद लोकसभा से समाजवादी सांसद रुचि वीरा के सिविल लाइन स्थित आवास के सामने धरना दिया। इस दाैरान वक्ताओं ने समाजवादी पार्टी और सांसद काे महिला विराेधी करार दिया। इस दाैरान जमकर नारेबाजी हुई ।

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान की महानगर संयोजिका अल्पना रितेश गुप्ता ने कहा कि महिला आरक्षण का विरोध कर विपक्ष महिलाओं को राजनीतिक रूप से आगे बढ़ने से रोकना चाहता है। उन्होंने आरोप लगाया कि समाजवादी पार्टी हमेशा महिलाओं के अधिकारों और भागीदारी के खिलाफ रही है। उन्होंने आगे कहा कि देश की महिलाएं अब अपने अधिकारों को लेकर जागरूक हैं और महिला आरक्षण का विरोध करने वालों को जनता जवाब देगी। उन्होंने कहा कि महिलाओं को बराबरी का अधिकार दिलाने के लिए केंद्र सरकार लगातार काम कर रही है, लेकिन विपक्ष इसमें बाधा डालने का प्रयास कर रहा है।

धरने में सुनीता शर्मा, आदेश चौधरी, विजयलक्ष्मी पंडित, रंजना शर्मा, रचना गुप्ता, सिमरन कौर, पूर्णिमा खन्ना, दीपा गुप्ता, शीतल राजपूत, वनिता मल्होत्रा, हेमा खत्री, काशिश चौहान, रुचि चौधरी, सुषमा सरन, पंकज शर्मा, गुड्डी, शीतल, ज्योति बंसल, राधा रानी, प्रीति कश्यप, राखी सैनी, शिखा परमार सहित महानगर एवं महिला मोर्चा की अनेक पदाधिकारी एवं महिलाएं उपस्थित रहीं।

-----------

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल