home page

प्रत्येक पटल पर संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारियों की नेम प्लेट अनिवार्य रूप से प्रदर्शित हो : कमिश्नर

 | 
प्रत्येक पटल पर संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारियों की नेम प्लेट अनिवार्य रूप से प्रदर्शित हो : कमिश्नर


प्रत्येक पटल पर संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारियों की नेम प्लेट अनिवार्य रूप से प्रदर्शित हो : कमिश्नर


मुरादाबाद, 29 अगस्त (हि.स.)। मुरादाबाद मंडल की मंडलायुक्त संगीता सिंह ने शनिवार को कमिश्नरी परिसर स्थित विभिन्न पटलों का निरीक्षण कर कार्यालय की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्रत्येक पटल पर संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारियों से उनके दायित्वों और कार्यों के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी प्राप्त की। कमिश्नर ने निर्देशित किया कि प्रत्येक पटल पर संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारियों की नेम प्लेट अनिवार्य रूप से प्रदर्शित होनी चाहिए, जिससे कार्यालय में आने वाले लोगों को संबंधित पटल एवं कर्मचारी की सहजता से जानकारी मिल सके।

मंडलायुक्त ने पत्रावलियों के रखरखाव की स्थिति की भी जानकारी लेते हुए निर्देश दिए कि सभी पत्रावलियों का रखरखाव सुव्यवस्थित तरीके से किया जाए, ताकि आवश्यकतानुसार अभिलेखों को आसानी से उपलब्ध कराया जा सके। उन्होंने कार्यालय के कार्यों में समयबद्धता, पारदर्शिता एवं सुव्यवस्थित अभिलेख प्रबंधन पर विशेष जोर दिया।

मंडलायुक्त ने कमिश्नरी परिसर एवं कार्यालय के सभी पटलों पर साफ-सफाई एवं बेहतर कार्य वातावरण बनाए रखने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कार्यालय व्यवस्थाओं में अनुशासन, स्वच्छता और समयबद्धता का विशेष ध्यान रखा जाए तथा शासकीय कार्यों का प्रभावी एवं त्वरित निष्पादन सुनिश्चित किया जाए।

निरीक्षण के दौरान शशि भूषण अपर आयुक्त प्रथम, नवीन कुमार श्रीवास्तव अपर आयुक्त द्वितीय, संजय कुमार शर्मा वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

---------

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल