सुलतानपुर : बालक का हत्यारोपित गिफ्तार
सुलतानपुर, 08 मई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जिला सुलतानपुर के थाना लम्भुआ के ग्राम नारायणपुर में एक चौदह वर्षीय बालक की हत्त्या के आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपित को जेल भेजने की कार्यवाही की
क्षेत्राधिकारी लम्भुआ रितिक कपूर ने शुक्रवार को बताया कि लंभुआ मे एक चौदह वर्षीय बालक के शव मिलने के मामले में पुलिस ने नामजद आरोपित को गिरफ्तार किया है। गुरूदीन वर्मा पुत्र स्व0 सहदेव वर्मा निवासी ग्राम नरायणपुर थाना लम्भुआ जनपद सुलतानपुर उम्र करीब 50 वर्ष को गिरफ्तार कर हिरासत पुलिस मे लेकर समक्ष न्यायालय रिमाण्ड हेतु ले जाया गया है।
ज्ञातव्य हो कि, बीते रविवार को लंभुआ थाना क्षेत्र के पथरा गांव निवासी अर्पित गुप्ता (14) पुत्र श्रीनाथ गुप्ता का शव एक तालाब में मिला था। अर्पित अपने दो भाइयों और दो बहनों में सबसे बड़ा था। उसकी मां लंभुआ ब्लॉक गेट के पास दाना भूनकर बेचती हैं और अर्पित स्कूल से लौटने के बाद उनके काम में मदद करता था। उसके पिता श्रीनाथ खेती-बाड़ी और मजदूरी करके परिवार का भरण-पोषण करते हैं।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / दयाशंकर गुप्त

