home page

मुख्य डाकघर मुरादाबाद में 19 अगस्त को लगेगी पेंशन अदालत

 | 
मुख्य डाकघर मुरादाबाद में 19 अगस्त को लगेगी पेंशन अदालत


मुरादाबाद, 13 अगस्त (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जनपद में मंडल स्तरीय पेंशन मामलों के त्वरित निस्तारण के लिए मुख्य डाकघर मुरादाबाद में 19 अगस्त को पेंशन अदालत सुबह 11 बजे लगेगी।

यह जानकारी राजकीय पेंशनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रेम प्रकाश सक्सेना ने गुरुवार को दी। उन्होंने बताया कि पेंशन अदालत में मंडल से संबंधित पेंशन मामलों और पेंशन संबंधी समस्याओं पर सुनवाई की जाएगी। संबंधित पेंशनभोगी अपनी समस्या अथवा शिकायत 18 अगस्त तक कार्यालय को भेज सकते हैं।

उन्होंने बताया कि पेंशन अदालत में उन्हीं शिकायतों पर विचार किया जाएगा, जिनका मंडलीय स्तर पर शिकायत किए जाने के बावजूद निस्तारण नहीं हो सका है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल