home page

मुकेश शर्मा ने ‘चाय पर चर्चा’ के जरिए प्रबुद्ध वर्ग से किया संवाद

 | 
मुकेश शर्मा ने ‘चाय पर चर्चा’ के जरिए प्रबुद्ध वर्ग से किया संवाद


लखनऊ, 26 अप्रैल (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधान परिषद सदस्य मुकेश शर्मा ने रविवार को कैंट विधानसभा के चंद्रभान गुप्त मोती नगर वार्ड में ‘चाय पर चर्चा’ कार्यक्रम के तहत प्रबुद्ध वर्ग के लोगों से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र व प्रदेश सरकार के विकास कार्यों को आम जनमानस तक पहुंचाने का आह्वान किया। मुकेश शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में देश और प्रदेश में व्यापक विकास कार्य हो रहे हैं, जिन्हें समाज के हर वर्ग तक पहुंचाना आवश्यक है।

कार्यक्रम में क्षेत्रीय पार्षद उपसभापति नगर निगम के पति सुरेंद्र सिंह ‘राजू गांधी’, सदस्य नगर कर समिति भाजपा रवि प्रकाश जायसवाल, मंडल मंत्री कैंट मंडल-3 अंकुर जायसवाल तथा समिति अध्यक्ष डॉ. एस. के. नाटू सहित प्रबुद्ध वर्ग के लोग उपस्थित रहे।

इसके अलावा समिति के पदाधिकारियों में उपाध्यक्ष डॉ. वी. एन. नागपाल, सचिव उमेश कुमार माथुर, उपसचिव रवि निशानी, सह कोषाध्यक्ष एस. के. माथुर तथा संरक्षक मंडल के सदस्य आर. के. मिश्रा, एस. के. मिश्रा, आलोक कटियार, रेखा नागपाल, मधु साहू और रिया त्यागी भी मौजूद रहीं।

हिन्दुस्थान समाचार / बृजनंदन