home page

राज्यसभा सांसद मिथिलेश कठेरिया ने श्रमदान करके दिया स्वच्छता का संदेश

 | 
राज्यसभा सांसद मिथिलेश कठेरिया ने श्रमदान करके दिया स्वच्छता का संदेश


मुरादाबाद, 05 अक्टूबर (हि.स.)। मुरादाबाद रेल मंडल में स्वच्छता पखवाड़ा-2026 स्वच्छता अभियान संचालित किए जा रहें है। इसी क्रम में सोमवार को शाहजहांपुर रेलवे कॉलोनी एवं स्टेशन के माल गोदाम क्षेत्र में श्रमदान कार्यक्रम आयोजित किया गया। राज्यसभा सांसद मिथिलेश कठेरिया ने भी श्रमदान किया।

उत्तर रेलवे के मुरादाबाद रेल मंडल में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक महेश यादव ने बताया कि कार्यक्रम में सांसद राज्यसभा मिथिलेश कठेरिया ने सहभागिता करते हुए श्रमदान किया। उनके साथ शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन से मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक, स्टेशन अधीक्षक, वाणिज्य निरीक्षक, पार्सल अधीक्षक एवं अनेक रेल कर्मचारियों तथा एनआरएमयू पदाधिकारियों ने भी उत्साहपूर्वक श्रमदान में भाग लिया।

इस अवसर पर शाहजहांपुर रेलवे कॉलोनी एवं मालगोदाम क्षेत्र में साफ-सफाई करते हुए स्वच्छता के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों एवं यूनियन पदाधिकारियों ने रेलवे परिसरों को स्वच्छ बनाए रखने तथा स्वच्छता को दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने का संकल्प लिया।

सांसद मिथिलेश कठेरिया जी ने स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण के लिए सामूहिक सहभागिता एवं जनभागीदारी के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल किसी एक विभाग की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि इसमें प्रत्येक व्यक्ति की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है।

रेल प्रशासन द्वारा रेलवे स्टेशनों, रेलवे कॉलोनियों एवं अन्य परिसरों में स्वच्छता बनाए रखने के लिए नियमित रूप से सफाई अभियान एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। आज शाहजहांपुर में आयोजित श्रमदान कार्यक्रम के माध्यम से स्वच्छता के प्रति सामूहिक जिम्मेदारी और जागरूकता का संदेश दिया गया।

------------------

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल