home page

हाथरस : सादाबाद कस्बे में 20 से अधिक हैंडपंप खराब पड़े, पानी के लिए तरस रहे ग्रामीण

 | 
हाथरस : सादाबाद कस्बे में 20 से अधिक हैंडपंप खराब पड़े, पानी के लिए तरस रहे ग्रामीण


हाथरस, 20 जुलाई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश में हाथरस जिले के सादाबाद कस्बे में इन दिनों 20 से अधिक हैंडपंप खराब पड़े हैं। इसकी वजह से लोगों के लिए पानी का संकट खड़ा हो गया है।

नगर पंचायत सदस्य राजकुमार चौधरी ने जानकारी दी कि, वार्ड संख्या-9 में लगभग 10 सार्वजनिक नल खराब हैं। उन्होंने दावा किया कि पूरे नगर पंचायत क्षेत्र में करीब 20 सार्वजनिक नल खराब पड़े हैं। स्थानीय निवासियों को पीने के पानी के लिए दूसरे मोहल्लों या दूर के स्थानों पर जाना पड़ रहा है। लोगों का आरोप है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद नगर पंचायत ने समय पर समाधान नहीं किया।

इस संबंध में नगर पंचायत अध्यक्ष हेमलता अग्रवाल ने साेमवार काे बताया कि खराब पड़े कई हैंडपंपों को रिबोर के लिए चिन्हित किया गया है। अन्य खराब नलों और हैंडपंपों की मरम्मत के लिए एक टीम को काम पर लगाया गया है। शीघ्र ही लोगों को पीने के लिए शीतल जल मिलेगा।-----------

हिन्दुस्थान समाचार / मदन मोहन राना