home page

बरेली रेलवे स्टेशन पर चला टिकट चेकिंग अभियान,दो लाख से अधिक वसूली

 | 
बरेली रेलवे स्टेशन पर चला टिकट चेकिंग अभियान,दो लाख से अधिक वसूली


मुरादाबाद, 20 नवंबर (हि. स.)। रेल राजस्व की सुरक्षा, बिना टिकट एवं अनियमित यात्रा पर अंकुश लगाने तथा रेलवे परिसर में स्वच्छता बनाए रखने के उद्देश्य से उत्तर रेलवे, मुरादाबाद रेल मंडल बरेली रेलवे स्टेशन पर किलेबंदी टिकट चेकिंग अभियान संचालित किया गया। इस दौरान 296 मामलों में ₹2,19,160/- का रेल राजस्व अर्जित किया गया।

मंडल रेल प्रबंधक विनीता श्रीवास्तव के निर्देशानुसार एवं वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक महेश यादव के मार्गदर्शन में आयोजित इस अभियान का नेतृत्व सहायक मंडल वाणिज्य प्रबंधक हरि सिंह मीना ने किया। अभियान में टिकट चेकिंग स्टाफ के 14 सदस्यों ने रेलवे सुरक्षा बल के 05 कर्मचारियों के सहयोग से सघन टिकट जांच की।

अभियान के अंतर्गत कुल 18 ट्रेनों की जांच की गई। इस दौरान बिना टिकट यात्रा, अनियमित यात्रा, गंदगी फैलाने एवं धूम्रपान करने वाले यात्रियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की गई।

किलेबंदी टिकट चेकिंग अभियान के दौरान बिना टिकट यात्रा के 110 मामले, अनियमित यात्रा के 180 मामले, गंदगी फैलाने के 05 मामले तथा धूम्रपान का 01 मामला पकड़ा गया। इस प्रकार कुल 296 मामलों में ₹2,19,160/- का रेल राजस्व अर्जित किया गया।

अभियान के अंतर्गत जांच की गई ट्रेनों में गाड़ी संख्या 14321, 14241, 14673, 15279, 15095, 13006, 14229, 15212, 22490, 14307, 22454, 15074, 13042, 14235, 15073, 15910 एवं 15211 शामिल रहीं।

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल