home page

जीएसटी संग्रह में मुरादाबाद प्रदेश में पांचवें स्थान पर

 | 
जीएसटी संग्रह में मुरादाबाद प्रदेश में पांचवें स्थान पर


इटावा जोन ने सबसे अधिक जीएसटी संग्रह कर प्रथम स्थान हासिल किया

मुरादाबाद,09 मार्च (हि.स.)। उत्तर प्रदेश राज्य कर के अपर आयुक्त ग्रेड-2 आरए सेठ ने सोमवार को बताया कि स्थानीय व्यापारियों की वजह से जीएसटी संग्रह में मुरादाबाद जाेन ने जीएसटी संग्रह कर का प्रदेश में पांचवां स्थान आया है। प्रदेश में इटावा जोन ने सबसे अधिक जीएसटी संग्रह कर प्रथम स्थान हासिल किया है।

उन्हाेंने बताया कि शासन की तरफ से जारी सूची के अनुसार मुरादाबाद जोन को फरवरी माह के लिए 223.97 करोड़ का लक्ष्य निर्धारित किया गया

था। इसकी तुलना में जोन ने 145.62 करोड़ जीएसटी संग्रह किया है। पिछले साल की तुलना में जोन ने 14 प्रतिशत अधिक राजस्व की वसूली की है।

राज्य कर के अपर आयुक्त ग्रेड-2 ने बताया कि मुरादाबाद जोन ने 65 प्रतिशत जीएसटी संग्रह कर प्रदेश में पांचवां स्थान प्राप्त किया है।

-----------------

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल