home page

हुड़दंग मचाने वालों की सीसीटीवी कैमरों से होगी निगरानी: एसएसपी

 | 
हुड़दंग मचाने वालों की सीसीटीवी कैमरों से होगी निगरानी: एसएसपी


मुरादाबाद, 03 मार्च (हि.स.)। होली के मद्देनजर मुरादाबाद जनपद को 12 जोन और 19 सेक्टर में बांटा गया। आज सुबह से पुलिस और पीएसी जवानों को तैनात कर दिया गया है। शहर के शहर के प्रमुख चौराहों पर वाहनों की चेकिंग की जा रही है। वहीं सीसीटीवी कैमरों से हुड़दंग मचाने वालों पर निगरानी होगी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सतापाल अंतिल ने मंगलवार को बताया कि जिले की सुरक्षा को 12 जोन और 19 सेक्टर में बांट गया है। जोन की कमान क्षेत्राधिकारी और सेक्टर की कमान इंस्पेक्टर को दी गई है। इसमें आठ सीओ, 30 इंस्पेक्टर, 110 दरोगा और करीब 500 सिपाही और महिला सिपाहियों की ड्यूटी लगाई है। प्रशिक्षु सिपाहियों की 26 टोली और पीएसी जवानों की एक कंपनी को भी तैनात किया गया है।

एसएसपी ने बताया कि शहर में 36 स्थानों पर बैरियर लगाए गए हैं। शराब पीकर हुड़दंग करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।-----------

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल