home page

पूर्व मंत्री मोहसिन रज़ा ने वरिष्ठ शिया धर्मगुरु मौलाना हमीदुल हसन का लिया कुशलक्षेम

 | 
पूर्व मंत्री मोहसिन रज़ा ने वरिष्ठ शिया धर्मगुरु मौलाना हमीदुल हसन का लिया कुशलक्षेम


पूर्व मंत्री मोहसिन रज़ा ने वरिष्ठ शिया धर्मगुरु मौलाना हमीदुल हसन का लिया कुशलक्षेम


लखनऊ, 28 मार्च (हि.स.)। उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व राज्यमंत्री मोहसिन रज़ा शनिवार को प्रदेश को राजधानी लखनऊ में वरिष्ठ शिया धर्मगुरु मौलाना हमीदुल हसन के आवास पर पहुँचे और उनकी कुशलक्षेम जानी।

मोहसिन रज़ा ने मौलाना हसन के स्वास्थ्य की जानकारी ली और उनके जल्द से जल्द मुकम्मल स्वास्थ्य (शिफा-ए-कामिेला) के लिए दुआ की। उन्होंने दुआ में कहा कि अल्लाह मौलाना की उम्र में बरकत दे और इस बुज़ुर्ग आलिम-ए-दीन का साया और सरपरस्ती हम सब पर बनी रहे।

इस अवसर पर एक ऐतिहासिक संस्मरण भी ताजा हुआ, जो संलग्न दस्तावेज़ में भी वर्णित है। मौलाना हमीदुल हसन का भारत और ईरान के बीच सांस्कृतिक, धार्मिक और कूटनीतिक रिश्तों को मज़बूत करने में गत 50 वर्षों से अधिक का अद्वितीय योगदान रहा है। इस 'गोल्डन जुबली' के अवसर पर मिला उनका 'प्रशस्ति पत्र' (जो यहाँ साझा किया गया है) इस बात का गवाह है कि कैसे उन्होंने आधी सदी से अधिक समय तक दोनों देशों के बीच सौहार्द, ज्ञान और कला के पुलों को सुदृढ़ किया है। पूर्व मंत्री ने ऐसे महान व्यक्तित्व के प्रति सम्मान और उनके स्वास्थ्य की बेहतरी की कामना की।

हिन्दुस्थान समाचार / मोहित वर्मा