home page

एमएलसी ने विद्यालय में डिजिटल बोर्ड का किया लोकार्पण,आधुनिक तकनीक से मिलेगी शिक्षा

 | 
एमएलसी ने विद्यालय में डिजिटल बोर्ड का किया लोकार्पण,आधुनिक तकनीक से मिलेगी शिक्षा


महोबा, 18 जुलाई (हि.स.)। बुंदेलखंड के महोबा जिले के चरखारी स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में शनिवार को शिक्षा, संस्कार और स्वावलम्बन के ध्येय वाक्य को सार्थक करते हुए विद्यालय में डिजिटल बोर्ड का लोकार्पण किया गया। आधुनिक युग की मांग को देखते हुए विद्यालय को तकनीकी रूप से सशक्त बनाने की दिशा में यह एक ऐतिहासिक कदम है।

मुख्य अतिथि सदस्य विधान परिषद जितेंद्र सिंह सेंगर ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। जिसके बाद डिजिटल बोर्ड का लोकार्पण किया है। एमएलसी ने कहा कि आधुनिक तकनीक से ग्रामीण व कस्बाई क्षेत्रों के बच्चों को वैश्विक स्तर की शिक्षा मिल सकेगी। डिजिटल बोर्ड के आ जाने से अब छात्र दृश्यात्मक और स्मार्ट क्लासेज के माध्यम से और अधिक रुचि के साथ शिक्षा ग्रहण कर सकेंगे। उन्होंने विद्यालय के इस प्रयास की सराहना की।

प्रधानाचार्य नवीन कुमार अवस्थी द्वारा कार्यक्रम में पधारे अतिथियों का स्वागत किया है। विद्यालय के प्रबंधक रमेश चंद्र दीक्षित ने कहा कि हमारा संकल्प बच्चों को आधुनिकतम संसाधनों के साथ श्रेष्ठ संस्कार देना है।

इस दौरान प्रबंध समिति के कोषाध्यक्ष चतुर सिंह, आलोक कुमार, जयकरण मिश्र, प्रतीक्षा तिवारी, निधि समेत अन्य आचार्य और विद्यालय के छात्र छात्राएं मौजूद रहे हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / उपेन्द्र द्विवेदी