home page

लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिले नगर विधायक रितेश गुप्ता

 | 
लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिले नगर विधायक रितेश गुप्ता


मुरादाबाद, 18 सितम्बर (हि.स.)। मुरादाबाद नगर विधानसभा से भारतीय जनता पार्टी के विधायक रितेश गुप्ता ने शुक्रवार शाम को लखनऊ में मुख्यमंत्री आवास पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से आत्मीय शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान विधायक ने मुरादाबाद के विकास को लेकर मुख्यमंत्री के समक्ष विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों को प्रमुखता से रखा। रितेश गुप्ता ने रामगंगा नदी के किनारे ग्रीन कॉरिडोर एवं तटबंध का निर्माण कर शहर के सौंदर्गीकरण तथा बाढ़ की समस्या के समाधान की दिशा में प्रभावी पहल।

नगर विधायक रितेश गुप्ता ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लाजपतनगर एवं हरपालनगर स्थित सरकारी रोडवेज बस स्टैंड को शहर के बाहर स्थापित करने की मांग, ताकि शहर के मध्य बढ़ते यातायात दबाव एवं जाम की समस्या से नागरिकों को राहत मिल सके। रितेश गुप्ता ने बुद्धि विहार सेक्टर-07 स्थित बड़े खाली मैदान को सार्वजनिक कार्यक्रमों के लिए प्रस्तावित करने का विषय, जिससे शहरवासियों को सामाजिक, सांस्कृतिक एवं सार्वजनिक आयोजनों के लिए एक उपयुक्त स्थान उपलब्ध हो सके।

नगर विधायक ने बताया कि शिष्टाचार भेंट के दौरान मुख्यमंत्री के समक्ष मुरादाबाद के विकास से जुड़े इन महत्वपूर्ण विषयों पर सकारात्मक चर्चा हुई व मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल