home page

मिशन शक्ति अभियान में शामिल उत्कृष्ट महिलाओं का हुआ सम्मान

 | 
मिशन शक्ति अभियान में शामिल उत्कृष्ट महिलाओं का हुआ सम्मान


बागपत, 24 जुलाई (हि.स.)। बागपत जनपद में महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत विकास भवन सभागार, बागपत में एक गरिमामय सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज, शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन एवं अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित कर उनके योगदान को सराहा गया।

अधिकारियों ने चयनित महिलाओं को सम्मानित करते हुए कहा कि महिलाओं की भागीदारी के बिना समाज का समग्र विकास संभव नहीं है। उन्होंने महिलाओं की उपलब्धियों को समाज के लिए प्रेरणास्रोत बताया। कार्यक्रम के दौरान महिला सशक्तीकरण, महिलाओं की सुरक्षा और समाज में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका पर विस्तार से चर्चा की गई। अधिकारियों ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने, अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने तथा हर परिस्थिति में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

समारोह में अपर पुलिस अधीक्षक बागपत, प्रवीण कुमार चौहान, क्षेत्राधिकारी बागपत ,प्रशासनिक अधिकारी ,विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन त्यागी