home page

महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

 | 
महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या


कानपुर, 16 मार्च (हि.स.)। कल्याणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सोमवार को अधेड़ उम्र की महिला ने संदिग्ध परिस्थितियों में छत पर लगे पंखे के कुंडे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले के पड़ताल में जुट गई है।

कल्याणपुर के आवास विकास-3 के रहने वाले देवी दयाल पाल कारोबारी हैं। परिवार में पत्नी उर्मिला देवी (56) बेटा सूरज और शिवा है। इसके अलावा बड़े बेटे मोहित ने करीब तीन साल पहले इसी तरह से फांसी लगाकर आत्महत्या कर दी थी। बेटे सूरज ने बताया कि बड़े भाई की मौत के बाद से मां काफी परेशान रहती थी। वह अक्सर उन्हें याद कर रोती रहती थीं। जिससे उनका मानसिक संतुलन भी ठीक नहीं रहता था और भाई की मौत के बाद से ही उनका इलाज भी चल रहा था।

आज उन्हें डॉक्टर के पास ले जाना था। जब पिता दुकान से घर खाना खाने पहुंचे। तो उन्होंने गेट खटखटाया बहू शिवानी गेट खोलने आई। इसी दौरान उन्होंने कमरे में झांककर देखा तो उर्मिला देवी पंखे से दुपट्टे के सहारे लटकी हुई थीं। आनन-फानन में घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

कल्याणपुर थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि अवसाद के चलते बुजुर्ग महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

हिन्दुस्थान समाचार / रोहित कश्यप