home page

दोस्तों के साथ नहाने गया युवक अर्जुन नहर में डूबा, तलाश जारी

 | 
दोस्तों के साथ नहाने गया युवक अर्जुन नहर में डूबा, तलाश जारी


दोस्तों के साथ नहाने गया युवक अर्जुन नहर में डूबा, तलाश जारी


महोबा, 20 जुलाई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के महोबा जनपद में लहचूरा बांध की अर्जुन नहर में सोमवार को दोस्तो के साथ नहाने गया एक युवक के डूब गया। ग्रामीणों ने घंटों कड़ी मशक्कत कर युवक को खोजने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। सूचना पर पहुंची पुलिस गोताखोरों की मदद से युवक की खोजबीन कर रही है।

जनपद के पनवाड़ी ब्लॉक के पहाड़िया गांव निवासी सलामत मंसूरी का पुत्र आरिफ मंसूरी अपने साथियों के साथ लहचूरा बांध की अर्जुन नहर में नहाने गया था। जहां वह नहाते समय गहरे पानी में चला गया और तेज बहाव में बह गया। ग्रामीणों ने एकत्रित होकर स्वयं स्थानीय गोताखोरों की मदद से घंटों युवक की तलाश में नहर में रेस्क्यू अभियान चलाया, लेकिन युवक का कोई सुराग नहीं लग सका है। लगातार हो रही बारिश से नहर का जलस्तर भी बढ़ा है और बहाव भी तेज है।

एसआई कन्हैया कुमार ने बताया कि युवक की तलाश में नहर में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। राहत दल को बुलाया गया है। घटना के बाद नहर किनारे ग्रामीणों की भारी भीड़ जुटी रही है। ग्रामीणों के द्वारा तेज बहाव के बीच नहर में युवक की तलाश की जा रही है।

--------------

हिन्दुस्थान समाचार / उपेन्द्र द्विवेदी