home page

मेरठ सिटी-सूबेदारगंज-मेरठ सिटी संगम एक्सप्रेस का गुलावठी स्टेशन पर होगा नियमित ठहराव

 | 
मेरठ सिटी-सूबेदारगंज-मेरठ सिटी संगम एक्सप्रेस का गुलावठी स्टेशन पर होगा नियमित ठहराव


मुरादाबाद, 21 अप्रैल (हि.स.)। उत्तर रेलवे के मुरादाबाद रेल मंडल में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक महेश यादव ने मंगलवार को बताया कि सर्व संबंधित को सूचित किया जाता है कि गाड़ी संख्या 14164/14163 (मेरठ सिटी-सूबेदारगंज- मेरठ सिटी संगम एक्सप्रेस ) का जेसीओ 24 अप्रैल से गुलावठी स्टेशन पर नियमित ठहराव दिया गया है।

जेसीओ 24 अप्रैल को मेरठ सिटी से चलने वाली गाड़ी संख्या 14164 (मेरठ सिटी-सूबेदारगंज संगम एक्सप्रेस) का गुलावठी रेलवे स्टेशन पर रात्रि 20ः05-20ः07 बजे तक ठहराव रहेगा तथा जेसीओ 24 अप्रैल को सुबेदारगंज से चलने वाली गाड़ी संख्या 14163 ( सूबेदारगंज- मेरठ सिटी संगम एक्सप्रेस) का गुलावठी स्टेशनपर प्रातः 04ः51-04ः53 बजे तक ठहराव रहेगा। गाड़ी संख्या 14164/14163 के यह ठहराव उक्त जेसीओ 24.04.2026 से नियमित रहेंगे।

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल