home page

चिकित्सा क्षेत्र सेवा और समर्पण का क्षेत्र है : किशन चौधरी

 | 
चिकित्सा क्षेत्र सेवा और समर्पण का क्षेत्र है : किशन चौधरी


चिकित्सा क्षेत्र सेवा और समर्पण का क्षेत्र है : किशन चौधरी


केएम विश्वविद्यालय के मेडिकोस माइलस्टोन्स में अब्लेज द बैंड ने बांधा समां, न्याई डीजे ने मचाया धमाल

फ्रेशर रैंप वाक में मिस्टर फ्रैशर डा. प्रतीक और मिस फ्रैशर डा. कुकू ने जीता खिताब

कुलाधिपति ने फेयरवेल एमबीबीएस 2020 के छात्र-छात्राओं को दी शानदार विदाई

मथुरा, 19 अप्रैल(हि.स.)। एमबीबीएस 2020 बैच के छात्र-छात्राओं की विदाई, नवीन स्नातकोत्तर (पीजी) छात्रों के स्वागत में बीती रात केएम विश्वविद्यालय के खेल मैदान में फेयरवेल-फ्रेशर कार्यक्रम मेडिकोस माइलस्टोन्स का आयोजन किया गया, जिसमें प्रसिद्ध मणिकर्णिका इवेंट, अब्लेज द बैंड ने अपनी शानदार प्रस्तुति से ऐसा समां बांधा कि सभी छात्र झूमते नजर आए, वहीं ‘न्याई फॉर डीजे’ ने कमान संभाली और अपनी बेहतरीन बीट्स पर सभी को नाचने पर मजबूर कर दिया। विश्वविद्यालय के पदाधिकारी, फैकल्टी और छात्र-छात्राओं ने खुशनुमा कार्यक्रम में अपनी मौजुदगी दर्ज कर आनंद को दूना कर दिया। देर रात तक विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राएं नाच-नाचकर अपने ऊपर हावी पढ़ाई के भार को हल्का करते रहे।

मेडिकोस माइलस्टोन्स का शुभारंभ मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे विश्वविद्यालय के कुलाधिपति किशन चौधरी ने सरस्वती मां के समक्ष दीप प्रज्जवलित करके किया। इस दौरान उनके साथ कुलपति डा. एनसी प्रजापति, प्रति कुलपति डा. शरद अग्रवाल, कुलसचिव डा. पूरन सिंह, परीक्षा नियंत्रक समीक्षा भारद्वाज, मेडीकल प्राचार्य पीएन भिसे, एडिशनल मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डा. नमित गौतम मंच पर उपस्थित रहे।

विवि के कुलाधिपति ने एमबीबीएस2020 बैच के छात्र-छात्राओं को पटुका पहनाकर उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामना दी और कहा कि चिकित्सा क्षेत्र सेवा और समर्पण का क्षेत्र है, डाक्टरी पढ़ाई के साथ-साथ इस तरह के आयोजन छात्रों के मानसिक विकास और आपसी तालमेल के लिए बेहद जरूरी है।

रात के अंधेरे में कृत्रिम रोशनियां अपना जलवा बिखेरने लगीं और प्रकाश के केंद्र में एमबीबीएस फाइनल के छात्र-छात्राओं ने मिक्स गानों पर जमकर तालियां बटोरीं। एक के बाद एक प्रस्तुतियों ने दर्शकों को बांध कर रखा हुआ था। मंच के एंकर मॉडल अनन्या सिंगानिया ने अपनी आवाज से देररात तक छात्र-छात्राओं का उत्सावर्धन किया। फ्रेशर रैंप वाक में विवि के पीजी छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इसमें छात्रों ने न केवल रैंप पर अपनी कैटवॉक से जलवा बिखेरा। ’मिस्टर फ्रैशर’ डा. प्रतीक (साइकैआइटिर) और मिस फ्रैशर डा. कुकू (ऑपथैल्मोलॉजी) के खिताब से नवाजा गया। कार्यक्रम के अंत में सभी छात्रों ने डीजे की धुनों पर जमकर डांस किया और यादगार तस्वीरें खिंचवाईं। कार्यक्रम की अध्यक्षता विवि के कुलसचिव (रजिस्ट्रार) डा. पूरन सिंह ने की एवं कार्यक्रम को सफल बनाने में पीजी फाइनल के डा. रवि सोनी, डा. परिधि गुप्ता, एमबीबीएस फाइनल के डा. सर्वेश, डा. कीर्तिका सिंह, डा. कीर्तिराज ने अहम भूमिका निभाई। कार्यक्रम का संचालन एमबीबीएस के छात्र डा. कोमल, डा. श्रुति, मॉडल अन्यया सिंगानिया ने की। इस अवसर पर विवि के कुलाधिपति के बड़े भाई देवी सिंह(डीएम), केएम हॉस्पिटल की जनरल मैनेजर स्वाती शर्मा, मार्केटिंग डायरेक्टर कर्मवीर सिंह, एडमिनिस्ट्रेटिंग आफिस के सचिन चौधरी, डा. पीयूष झा, राहुल सिंह सहित विवि के डीन, प्रोफेसर, फैकल्टी मेंबर्स और वरिष्ठ छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / महेश कुमार