home page

मुरादाबाद महानगर में 918 से अधिक बूथों पर 10,112 लोगों ने सुनीं पीएम के मन की बात

 | 
मुरादाबाद महानगर में 918 से अधिक बूथों पर 10,112 लोगों ने सुनीं पीएम के मन की बात


प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कोई आतंकवादी भारत की तरफ आंख उठा कर भी देखेगा तो उसको करारा जवाब दिया जाएगा : गिरीश भंडूला

रादाबाद, 27 सितंबर (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) जिला इकाई मुरादाबाद के महानगर उपाध्यक्ष व मन की बात कार्यक्रम के संयोजक नवदीप टंडन ने बताया कि आज (रविवार) को मन की बात कार्यक्रम का 137वां संस्करण नगर व देहात विधानसभा के 918 से अधिक बूथों पर 10,112 से अधिक लोगों के द्वारा सुना गया।

मन की बात कार्यक्रम सुनने के बाद भाजपा महानगर अध्यक्ष गिरीश भंडूला ने बताया कि आज मन की बात कार्यक्रम के 138वें एपिसोड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सर्जिकल स्ट्राइक, बालाकोट एयर स्ट्राइक और ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र किया। प्रधानमंत्री ने आतंकवाद के खिलाफ भारत की नीति और 9/11 हमले के पीड़ितों को भी याद किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वर्गीय अशोक सिंघल की जन्म शताब्दी को लेकर उन्हें अपनी श्रद्धांजलि दी। प्रधानमंत्री ने कहा कि अगर कोई आतंकवादी भारत की तरफ आंख उठा कर देखेगा तो उसको करारा जवाब दिया जाएगा।

इस मौके पर भाजपा महानगर के क्षेत्रीय महामंत्री हरिओम शर्मा, नगर विधायक रितेश गुप्ता, एमएलसी डॉ जयपाल सिंह व्यस्त व गोपाल अंजान, प्रांतीय परिषद सदस्य निमित जायसवाल, भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष प्रिया अग्रवाल, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान की महानगर संयोजिका अल्पना रितेश गुप्ता, महानगर महामंत्री विशाल त्यागी, अमित शर्मा, शमी भटनागर, मीडिया प्रभारी अर्चित गुप्ता व भरत टंडन, पार्षद दल के उप नेता सुरेंद्र विश्नोई, नगर निगम कार्यकारिणी उपाध्यक्ष शैलेंद्र सैनी, पूर्व महानगर अध्यक्ष धर्मेंद्र नाथ मिश्रा, विशाल अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।

----------------

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल