home page

मुरादाबाद रेल मंडल ने नवंबर माह 2026 में ऑन डिमांड 564 स्पेशल ट्रेनों का किया संचालन

 | 
मुरादाबाद रेल मंडल ने नवंबर माह 2026 में ऑन डिमांड 564 स्पेशल ट्रेनों का किया संचालन


मुरादाबाद, 28 नवंबर (हि.स.)। उत्तर रेलवे के मुरादाबाद रेल मंडल में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक महेश यादव ने शनिवार को बताया कि यात्रियों की बढ़ती मांग एवं उनकी सुविधा को ध्यान में रखते हुए मुरादाबाद मंडल द्वारा ट्रेन ऑन डिमांड (स्पेशल ट्रेनों) का निरंतर संचालन किया जा रहा है। नवंबर 2026 में (26 नवंबर तक) मुरादाबाद मंडल में कुल 564 ट्रेन ऑन डिमांड स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया गया, जबकि गत वर्ष इसी अवधि में 449 ट्रेनें संचालित की गई थीं। इस प्रकार पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष ट्रेनों के संचालन में लगभग 25 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक महेश यादव ने आगे बताया कि नवंबर माह में 10 नवंबर को सर्वाधिक 29 ट्रेन ऑन डिमांड (स्पेशल ट्रेनों) का संचालन किया गया। उन्हाेंने कहा कि यात्रियों की अतिरिक्त मांग एवं यात्री भीड़ को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने अतिरिक्त ट्रेनों का संचालन कर यात्रियों को सुगम, सुविधाजनक एवं बेहतर रेल यात्रा उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

--------------

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल