home page

मथुरा : गो गर्जना अक्षौहिणी संकल्प सभा का हुआ आयोजन

 | 
मथुरा : गो गर्जना अक्षौहिणी संकल्प सभा का हुआ आयोजन


मथुरा, 24 जुलाई (हि.स.)। परम पूज्य जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज (1008) के पावन सान्निध्य में शुक्रवार गो गर्जना अक्षौहिणी संकल्प सभा का आयोजन मथुरा-वृंदावन 84 विधानसभा में किया गया।

इस कार्यक्रम का आयोजन गौरामा केंद्र प्रभारी ऋतु गोयल के नेतृत्व में संपन्न हुआ, जबकि कार्यक्रम के आयोजक मनोज कुमार गोयल रहे। कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने पर गौरामा केंद्र प्रभारी ऋतु गोयल का निषाद समाज के पूर्व प्रधान विष्णु निषाद ,अनिल निषाद नानक निषाद घनश्याम अग्रवाल तुल्ला निषाद कमलेश निषाद एवं उपस्थित गोभक्तों द्वारा चाँदी का मुकुट पहनाकर तथा गदा भेंट कर भव्य स्वागत एवं सम्मान किया गया।

सभा में उपस्थित सभी गोभक्तों ने परम पूज्य जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी महाराज के प्रेरणादायी आशीर्वचनों को अत्यंत श्रद्धा एवं ध्यानपूर्वक सुना। इस अवसर पर सभी ने गोहत्या रोकने का संकल्प लिया तथा गोमाता को “राष्ट्रमाता” और “राजमाता” का सम्मान दिलाने हेतु जनजागरण का संकल्प भी लिया। सभा में राज पांडे, कोमल शर्मा, बल्लभ भाई, भगवती चतुर्वेदी, कुंवर नरेंद्र सिंह, किशोर सिंह, विकास, गिर्राज कश्यप आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का समापन गौसेवा, गौसंरक्षण एवं सामाजिक जागरूकता के संकल्प के साथ हुआ।

हिन्दुस्थान समाचार / महेश कुमार