home page

मथुरा जिलाधिकारी ने नौ उप जिलाधिकारियों के कार्यक्षेत्र में किया परिवर्तन

 | 

मथुरा, 21 अप्रैल(हि.स.)। कानूनी व्यवस्था को सुधारने के लिए जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने मंगलवार को नौ उप जिलाधिकारी/डिप्टी कलेक्टर स्तर पर बड़ा फेरबदल किया है।

जारी आदेश के तहत सुशील कुमार सिंह को उप जिलाधिकारी (न्यायिक) मथुरा से उप जिला मजिस्ट्रेट गोवर्धन बनाया गया है। उम्रा सिंह को अपर उप जिलाधिकारी प्रथम मथुरा से महावन का उप जिलाधिकारी/उप जिला मजिस्ट्रेट नियुक्त किया है। वहीं आदेश कुमार को छाता से मथुरा में उप जिला मजिस्ट्रेट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। अखिलेश कुमार, डिप्टी कलेक्टर मथुरा को उप जिलाधिकारी (न्यायिक) छाता भेजा गया है।

राजकुमार चौधरी को वृन्दावन से उप जिलाधिकारी (न्यायिक) मथुरा/अपर नगर मजिस्ट्रेट वृन्दावन बनाया गया है। सुशील कुमार को डिप्टी कलेक्टर मथुरा से उप जिलाधिकारी (न्यायिक) मॉट की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा कंचन को महावन से हटाकर अपर उप जिलाधिकारी द्वितीय मथुरा बनाया गया है, जबकि प्रजाक्ता त्रिपाठी को गोवर्धन से अपर उप जिलाधिकारी प्रथम मथुरा की जिम्मेदारी सौपी गई है। राघवेन्द्र शर्मा को मांट से हटाकर डिप्टी कलेक्टर मथुरा नियुक्त किया गया है।

हिन्दुस्थान समाचार / महेश कुमार