home page

ब्रजभूमि आत्मीयता और अपनत्व का कराती है अनुभूति : मंत्री धर्मपाल सिंह लाेधी

 | 
ब्रजभूमि आत्मीयता और अपनत्व का कराती है अनुभूति : मंत्री धर्मपाल सिंह लाेधी


मथुरा, 16 नवंबर(हि.स.)। उत्तर प्रदेश सरकार में पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह लोधी साेमवार काे ब्रजभूमि मथुरा पहुंचे। मथुरा पहुंचने पर मंत्री का भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं और ओबीसी मोर्चा महानगर के पदाधिकारियों ने वेटरनरी कॉलेज परिसर में आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया। भाजपा ओबीसी मोर्चा महानगर अध्यक्ष कपिल पटेल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कैबिनेट मंत्री को पटका ओढ़ाकर एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया।

कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह लोधी ने अपने संबोधन में कहा कि ब्रजभूमि भगवान श्रीकृष्ण की पावन धरती है और यहां आकर उन्हें आत्मीयता एवं अपनत्व का अनुभव होता है। उन्हाेंने कहा कि भाजपा संगठन कार्यकर्ताओं की मेहनत, समर्पण और आपसी सहयोग से निरंतर आगे बढ़ रहा है और कार्यकर्ता ही संगठन की वास्तविक शक्ति हैं। इस दाैरान मंत्री ने कार्यकर्ताओं के इस आत्मीय स्वागत के लिए हृदय से आभार व्यक्त किया।

ओबीसी मोर्चा महानगर अध्यक्ष कपिल पटेल ने कहा कि कैबिनेट मंत्री का ब्रजभूमि में आगमन सभी कार्यकर्ताओं के लिए हर्ष का विषय है। पार्टी संगठन को मजबूत बनाने और समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलने में ओबीसी मोर्चा निरंतर सक्रिय भूमिका निभा रहा है।

भाजपा महानगर मीडिया प्रभारी श्याम शर्मा ने कहा कि ब्रजभूमि की पावन धरा पर कैबिनेट मंत्री का स्वागत करना सभी के लिए गौरव का विषय है। इस अवसर पर अशोक गोला, प्रशांत यादव सहित भाजपा एवं ओबीसी मोर्चा के अनेक गणमान्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

उल्लेखनीय है कि कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह लोधी मथुरा में परखम स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय गौ ग्राम धाम अनुसंधान एवं प्रशिक्षण केंद्र में आयोजित भाजपा की कार्ययोजना बैठक शिविर में सहभागिता करने पहुंचे थे। ब्रजभूमि आगमन पर उनका पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया गया।

------------

हिन्दुस्थान समाचार / महेश कुमार