home page

तीसरी मंजिल से गिरा राजमिस्त्री, मौत

 | 
तीसरी मंजिल से गिरा राजमिस्त्री, मौत


हमीरपुर, 18 अगस्त (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के सुमेरपुर कस्बे के वार्ड संख्या 16 में मंगलवार को तीसरी मंजिल में कार्य करते समय मजदूर की गिरकर दर्दनाक मौत हो गई। मृतक मजदूर तीसरी मंजिल में वाइब्रेटर मशीन चला रहा था। संतुलन बिगड़ने से वह नीचे आ गिरा और उसकी दर्दनाक मौत हो गई। अस्पताल में उसे चिकित्सकों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पाकर सदर विधायक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे और परिजनों को ढांढस बंधाते हुए मदद का आश्वासन दिया है।

दरियापुर गांव का निवासी सुरेंद्र प्रजापति (48) राजमिस्त्री था। वह 30 मई से कस्बे के वार्ड संख्या 16 में शिक्षक सत्य प्रकाश के निर्माणाधीन मकान में कार्य कर रहा था। दो मंजिल बन गई है, तीसरी मंजिल में छत का कार्य कराया जा रहा है। मंगलवार को वह तीसरी मंजिल में वाइब्रेटर मशीन चला रहा था। संतुलन बिगड़ने से यह अचानक नीचे आ गिरा और मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। साथी मजदूर उसको तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाये। जहां उसे डॉक्टर ने चेकअप के बाद मृत घोषित कर दिया। मृतक अपने पीछे पत्नी सुमन, पुत्र राहुल, अतुल, पुत्री रजनी को रोता बिलखता छोड़ गया है। घटना की सूचना पाकर सदर विधायक डॉ मनोज कुमार प्रजापति अस्पताल पहुंचे और परिजनों को ढांढस बंधाते हुए हर संभव मदद का आश्वासन दिया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। थाना प्रभारी पवन कुमार पटेल ने बताया कि शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जांच कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / पंकज मिश्रा