home page

विवाहिता का शव छप्पर से लटका मिला, जांच शुरू

 | 
विवाहिता का शव छप्पर से लटका मिला, जांच शुरू


सुलतानपुर, 07 मार्च (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जिला सुलतानपुर के कूरेभार थाना क्षेत्र के सरैया मझौवा गांव में शनिवार को एक विवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में घर के छप्पर से लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और विधि विज्ञान प्रयोगशाला (फॉरेंसिक) की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मृतका की पहचान 42 वर्षीय मिथलेश, पत्नी निक्कन के रूप में हुई है।

कूरेभार थाना क्षेत्र के सरैया मझौवा गांव में शनिवार की सुबह मिथलेश (42) पत्नी निक्कन का शव शनिवार सुबह घर के छप्पर के बड़ेर में दुपट्टे के सहारे लटका हुआ पाया गया। परिजनों ने शव देखते ही तत्काल पुलिस को सूचना दी। मृतका अपने पीछे छह बच्चों को छोड़ गई है। इनमें रिंसु (22 ), सिया (19), अनुराग (18), अनुज (14), दिव्या (13) और पलक (10) शामिल हैं।

थाना प्रभारी संदीप त्रिपाठी ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा। पुलिस मामले की विस्तृत जांच में जुटी हुई है।

-

हिन्दुस्थान समाचार / दयाशंकर गुप्त