home page

करंट की चपेट में आकर टेंट कर्मी की मौत

 | 
करंट की चपेट में आकर टेंट कर्मी की मौत


फर्रुखाबाद,14 मई (हि.स)। उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले में शमसाबाद थाना क्षेत्र में बारात की विदाई के बाद गुरुवार को टेंट खोलते समय बिजली का करंट लगने से टेंट कर्मी युवक की मौत हो गई।

शमसाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम लौहापानी में बीती रात राजेश्वर पुत्र विक्रम सिंह यादव की बेटी की शादी थी। समारोह में जगतराम पुत्र संतोषपुर के साथ सुरेंद्र (30)पुत्र राजकुमार निवासी मुजायदपुर विदाई के बाद गुरुवार को टेंट खोल रहा था। टेंट खोलते समय बिजली के तार से पोल टच हो गया, जिससे करंट लगने से सुरेंद्र की मौके पर मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतक के परिजन मौके पर पहुंच गए है।

सीओ राजेश कुमार द्विवेदी ने बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। मौके पर शांति व्यवस्था पूरी तरह कायम है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Chandrapal Singh Sengar