home page

स्वतंत्रता दिवस पर जिलाधिकारी ने ध्वजारोहण कर अनाथालय के बच्चों में वितरित किए फल और उपहार

 | 
स्वतंत्रता दिवस पर जिलाधिकारी ने ध्वजारोहण कर अनाथालय के बच्चों में वितरित किए फल और उपहार


स्वतंत्रता दिवस पर जिलाधिकारी ने ध्वजारोहण कर अनाथालय के बच्चों में वितरित किए फल और उपहार


स्वतंत्रता दिवस पर जिलाधिकारी ने ध्वजारोहण कर अनाथालय के बच्चों में वितरित किए फल और उपहार


महोबा, 15 अगस्त (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के महोबा में 80वें स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर शनिवार को जनपद में हर्षोल्लास के साथ कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिलाधिकारी गजल भारद्वाज ने कलेक्ट्रेट परिसर में ध्वजारोहण किया और राष्ट्रगान के साथ परेड की सलामी ली। इस दौरान अधिकारियों और कर्मचारियों ने देशभक्ति के गीतों के साथ तिरंगे को सलाम किया। इसके उपरांत डीएम ने अनाथालय के बच्चों को फल व उपहार वितरित किए।

आजादी के राष्ट्रीय पर्व पर जनपद मुख्यालय स्थित कलेक्ट्रेट में ध्वजारोहण के बाद डीएम गजल भारद्वाज रामनगर स्थित राजकीय बालिका इंटर कॉलेज पहुंचकर पौधरोपण किया। उन्होंने छात्राओं के साथ पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इसके बाद नगर के वरिष्ठ एवं सम्मानित नागरिकों के साथ प्रांतीय बाल सेवा सदन पहुंचकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। अनाथालय में रह रहे बच्चों से मुलाकात कर उन्हें फल एवं उपहार वितरित किए। राष्ट्रीय पर्व पर फल एवं उपहार पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे।

डीएम ने बच्चों से बातचीत कर उनका हालचाल जाना और उनको उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि अंग्रेजी शासन से देश को आजाद कराने के लिए हमारे देश के क्रांतिकारियों और महापुरुषों ने अपना सर्वस्व बलिदान किया है तब जाकर हम लोगों को आजादी मिली है। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान को याद करने के साथ-साथ समाज के सभी वर्गों को समान अधिकार और सम्मान देने की प्रेरणा देता है।

उन्होंने बच्चों को हमेशा राष्ट्रहित में कार्य करने की अपील की। इस अवसर पर वरिष्ठ नागरिकों ने भी बच्चों के साथ स्वतंत्रता दिवस की खुशियां साझा कीं।

इस अवसर एडीएम, सीडीओ बलराम कुमार, सदर एसडीएम शिवध्यान पाण्डेय, भाजपा नेता सुलभ सक्सेना, आशीष अवस्थी समेत अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / उपेन्द्र द्विवेदी