सपा कार्यालय में श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई महाराजा दक्ष प्रजापति की जयंती
जौनपुर,29 जुलाई (हि.स.)। यूपी के जौनपुर में समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर बुधवार को महाराजा दक्ष प्रजापति जयंती श्रद्धा, सम्मान और उत्साह के साथ मनाई गई। जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य की अध्यक्षता में आयोजित समारोह में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने महाराजा दक्ष प्रजापति के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी तथा उनके बताए आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य ने कहा कि महाराजा दक्ष प्रजापति भारतीय संस्कृति, सभ्यता और सृष्टि निर्माण की गौरवशाली परंपरा के प्रतीक हैं। उनका जीवन श्रम, समर्पण, सामाजिक समरसता और मानव कल्याण का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा महापुरुषों के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने तथा सामाजिक न्याय, समानता और भाईचारे की भावना को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध रही है।उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए निरंतर संघर्ष कर रही है तथा सभी वर्गों को साथ लेकर चलने के लिए प्रतिबद्ध है। महाराजा दक्ष प्रजापति के आदर्श आज भी समाज में एकता, सौहार्द और आपसी सम्मान के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने उपस्थित लोगों से समतामूलक और मजबूत समाज के निर्माण का संकल्प लेने का आह्वान किया।मुख्य वक्ता सुरेंद्र प्रजापति एडवोकेट ने महाराजा दक्ष प्रजापति के जीवन, व्यक्तित्व एवं समाज के प्रति उनके योगदान पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि उनके आदर्श आज भी सामाजिक एकता, श्रम और सम्मान का मार्ग प्रशस्त करते हैं।इस अवसर पर मोहन प्रजापति, जिलाजीत प्रजापति, दिलीप प्रजापति, अजय प्रजापति, जनार्दन प्रजापति, मोहित प्रजापति, कैलाश प्रजापति, जिला उपाध्यक्ष हीरालाल विश्वकर्मा, महेंद्र यादव 'नेपाल', इरशाद मंसूरी, जिला सचिव दीपक विश्वकर्मा, लाल मोहम्मद राईनी, जितेंद्र शर्मा, रवि यादव और नीतू शर्मा सहित अनेक पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने अपने विचार व्यक्त करते हुए महाराजा दक्ष प्रजापति को श्रद्धापूर्वक नमन किया।कार्यक्रम का संचालन जिला महासचिव आरिफ हबीब ने किया।
हिन्दुस्थान समाचार / विश्व प्रकाश श्रीवास्तव

