home page

मड़ियाहूं थाना का उपनिरीक्षक रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

 | 
मड़ियाहूं थाना का उपनिरीक्षक रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार


जौनपुर,09 जुलाई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश में जौनपुर जिले के मड़ियाहूं थाना में तैनात उपनिरीक्षक को भ्रष्टाचार निवारण संगठन (एंटी करप्शन) की वाराणसी इकाई ने गुरुवार को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार उपनिरीक्षक की पहचान रामाश्रय प्रजापति के रूप में हुई है। आरोप है कि उन्होंने एक मुकदमे में नाम बढ़ाने के एवज में शिकायतकर्ता से रिश्वत की मांग की थी। शिकायत मिलने के बाद भ्रष्टाचार निवारण संगठन की टीम ने योजना बनाकर जाल बिछाया और आरोपित को रिश्वत की रकम लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया।

कार्रवाई के बाद आरोपित उपनिरीक्षक को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई के बाद पुलिस विभाग में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। वहीं, भ्रष्टाचार निवारण संगठन की टीम पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।------------------

हिन्दुस्थान समाचार / विश्व प्रकाश श्रीवास्तव