home page

सेवा और समर्पण की मिसाल रहे माधवराव सिंधिया : प्रदीप मिश्रा

 | 
सेवा और समर्पण की मिसाल रहे माधवराव सिंधिया : प्रदीप मिश्रा


सेवा और समर्पण की मिसाल रहे माधवराव सिंधिया : प्रदीप मिश्रा


कानपुर, 30 सितंबर (हि.स.)। माधवराव सिंधिया का जीवन जनसेवा और समाज के जरूरतमंद वर्गों के प्रति समर्पण की मिसाल रहा है। उनकी पुण्यतिथि पर स्पास्टिक बच्चों के बीच सेवा कार्य करना उनके विचारों को आगे बढ़ाने का प्रयास है। यह बातें बुधवार को श्रीमंत माधवराव सिंधिया स्मारक समिति के अध्यक्ष प्रदीप मिश्रा ने फूलबाग बाल भवन स्थित स्पास्टिक सेंटर में आयोजित कार्यक्रम में कही।

स्वर्गीय माधवराव सिंधिया की 23वीं पुण्यतिथि पर श्रीमंत माधवराव सिंधिया स्मारक समिति की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत स्वर्गीय सिंधिया के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि देने के साथ हुई। इस दौरान वक्ताओं ने उनके जनसेवा के प्रति समर्पण और समाज के लिए किए गए कार्यों को याद किया। वक्ताओं ने कहा कि सिंधिया के कार्य और समाज के प्रति उनका स्नेह आने वाली पीढ़ियों के लिए भी प्रेरणादायी रहेंगे।

इस अवसर पर स्पास्टिक सेंटर के बच्चों को पौष्टिक आहार वितरित किया गया। आयोजकों और समाजसेवियों ने बच्चों को अनार, केला, सेब और संतरा समेत बिस्किट, चिप्स और चॉकलेट के पैकेट बांटे। बच्चों के बीच सामग्री वितरण के दौरान आयोजकों ने उनके साथ समय भी बिताया।

भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल दीक्षित ने कहा कि विशेष बच्चों की जरूरतों का ध्यान रखना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। ऐसे आयोजनों से बच्चों के प्रति अपनापन बढ़ता है और उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ने का संदेश मिलता है। उन्होंने कहा कि सेवा कार्यों को केवल एक आयोजन तक सीमित न रखकर निरंतर जारी रखने की जरूरत है।

कार्यक्रम में भाजयुमो जिलाध्यक्ष अनिल सिंह विष्ट, समाजसेवी मनीषा बाजपेयी और सेंटर की शिक्षिकाओं के अलावा प्रेम प्रकाश निषाद, राकेश मिश्रा, सुनील पाण्डेय, मिथलेश गुप्ता, वीरू सिंह, पीयूष आनंद, आनंद पाण्डेय, दिनेश दीक्षित, मौसम वैज्ञानिक डॉ एस एन सुनील पांडेय अरविन्द सिंह और प्रशांत गर्ग प्रमुख रूप से मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में दृष्टि बाधित बच्चों ने अपने नन्हे हाथों से स्वर्गीय माधवराव सिंधिया के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

हिन्दुस्थान समाचार / रोहित कश्यप