home page

भगवान झूलेलाल जन्मोत्सव एवं चेटीचंड पर्व पर निकली शोभा यात्रा

 | 
भगवान झूलेलाल जन्मोत्सव एवं चेटीचंड पर्व पर निकली शोभा यात्रा


फर्रुखाबाद, 20 मार्च (हि.स.)। सिंधी समाज ने भगवान झूलेलाल का जन्मोत्सव बड़ी धूमधाम के साथ मनाया। झूलेलाल का

महास्नान के साथ बहिराणा साहब ( ज्योति जलाई गई ) समाज के लोगों ने सिंधीयत नव वर्ष की एक दूसरे को शुभकामनाएं दी। झूलेलाल की शोभायात्रा बहिराणा साहब (अमर ज्योति ) को अपने सिर पर रखकर नगर के प्रमुख मार्ग पर गाते बजाते डांडिया नृत्य के साथ पक्का पुल ,किराना बाजार, चौक, रेलवे रोड होती हुई शोभा यात्रा सिंधु मैदान (सिंधी कॉलोनी) पहुंची, जगह-जगह लोगों ने बहिराणा साहब का स्वागत किया। पुष्प वर्षा एवं यात्रा में शामिल लोगों का स्वागत एवं जलपान कराया गया।

सिंधु मैदान (सिंधी कॉलोनी) में पांचाल घाट दुर्वासा आश्रम के महंत ईश्वर दास ब्रह्मचारी ने भगवान झूलेलाल का माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जलन कर सभी को मंगल कामनाओं के साथ आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर समाज के वरिष्ठ नागरिकों युवाओं एवं समाज सेवियों को साल स्मृति चिन्ह पुष्प एवं मोतियों की माला से अलंकृत किया और दीर्घायु की मंगल कामना के साथ सम्मान दिया। इस अवसर पर मुखिया आत्माराम दवानी, ईश्वर दास शिवानी, सुंदर दास टाइगर, पंडित संजय शर्मा, रणवीर सिंह परिहार (पूर्व प्रधानाचार्य ) डॉक्टर नवनीत गुप्ता, डॉक्टर ज्योति गुप्ता, विमलेश मिश्रा, रजनी लैगवानी ,अनिल मिश्रा, राजेश हजेला, प्रभु दयाल जेठानी, दिनेश शिवानी, रमेश चन्द्र औचानी, नरेश बचानी, सोनी जेठवानी, दिनेश बुधवानी, दीपक गरवानी, ने सिंधी नव वर्ष की शुभकामनाओं के साथ सिंधी समाज के लोगों की सराहना की।

उन्होंने अपने कठोर परिश्रम के साथ समाज और देश के निर्माण को सदैव अपना योगदान दिया। भारतीय संस्कृति और राष्ट्रभक्त में सदैव प्रत्येक क्षेत्र में आगे रहे। सभी गणमान्य व्यक्तियों ने अपने अपने विचार व्यक्त किया और सहयोग भोज किया। सायं काल यह शोभा यात्रा सिंधु मैदान से भगवान झूलेलाल की झांकी के साथ गाजे बाजे ढोल नगाड़ों के साथ डांडिया नृत्य करते हुए युवाओं की टोली एवं युवतियों की टोली डांडिया नृत्य करते हुए रेलवे रोड पर संस्कार भारती के पदाधिकारी ने संगम स्टूडियो पर पुष्प वर्षा एवं आरती के साथ यात्रा का स्वागत किया।

संस्कार भारती के प्रांतीय महामंत्री सुरेंद्र पाण्डेय, अध्यक्ष अनिल प्रताप सिंह, नवीन मिश्र (नव्वू भईया ),गौरव मिश्रा (बंटी ),अरविंद दीक्षित ,कुलभूषण श्रीवास्तव ,संजय गर्ग, नरेंद्र मिश्र, रविंद्र भदोरिया, अनुराग पांडेय सहित संस्कार भारती के पदाधिकारी ने यात्रा का स्वागत किया। यात्रा चौक नेहरू रोड पर भी जगह-जगह यात्रा का स्वागत हुआ। यात्रा का समापन पांचाल घाट पर दीपदान के साथ हुआ।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Chandrapal Singh Sengar