home page

राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार के लिए जिला जज ने कार रैली को दिखाई हरी झंडी

 | 
राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार के लिए जिला जज ने कार रैली को दिखाई हरी झंडी


बाराबंकी 06 मई (हि.स.)।आगामी 9 मई को होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के लिए बुधवार को जनपद न्यायालय से कार रैली निकाली गई। जनपद न्यायाधीश व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की अध्यक्ष प्रतिमा श्रीवास्तव ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

सचिव उज्ज्वल उपाध्याय ने बताया कि यह रैली जनपद के विभिन्न स्थानों पर जाकर लोगों को लोक अदालत के लाभ बताएगी। रैली के जरिए आमजन को सुलह-समझौते से मुकदमों के त्वरित निस्तारण की जानकारी दी जा रही है। राष्ट्रीय लोक अदालत में बैंक ऋण वसूली के प्री-लिटिगेशन मामले, न्यायालय में लंबित सुलह योग्य वाद, वैवाहिक विवाद और विभागों के मामले चिन्हित कर सुलह से निपटाए जाते हैं। इससे समय व धन दोनों की बचत होती है।

इसके बाद शाम 4 बजे डीजे प्रतिमा श्रीवास्तव की अध्यक्षता में सभी न्यायिक अधिकारियों की बैठक हुई। इस अवसर पर नोडल अधिकारी अपर जिला जज श्रीकृष्ण चन्द्र सिंह भी मौजूद रहे। बैठक में निर्देश दिए गए कि अधिक से अधिक वादों को चिन्हित कर उनका निस्तारण किया जाए, ताकि 9 मई की राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाया जा सके। लोक अदालत में दोनों पक्षों की सहमति से फैसले होते हैं।

हिन्दुस्थान समाचार / पंकज कुमार चतुवेर्दी