रालोद के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष ऐश्वर्य राज सिंह का गुरुवार को लखनऊ आगमन, स्वागत एवं अभिनंदन की तैयारी
लखनऊ, 12 अगस्त (हि.स.)। राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के नवनियुक्त उत्तर प्रदेश अध्यक्ष ऐश्वर्य राज सिंह गुरुवार को प्रातः 10:00 बजे वंदे भारत ट्रेन से चारबाग रेलवे स्टेशन, लखनऊ पहुंचेंगे। चारबाग रेलवे स्टेशन से प्रदेश कार्यालय तक मार्ग में विभिन्न स्थानों पर पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया जाएगा। यह जानकारी प्रदेश मीडिया प्रभारी मयंक त्रिवेदी ने बुधवार को दी।
उन्होंने बताया कि इसके पश्चात लगभग 12:00 बजे प्रदेश अध्यक्ष ऐश्वर्य राज सिंह प्रदेश मुख्यालय पहुंचेंगे। जहां पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा प्रदेश अध्यक्ष का भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया जाएगा।
प्रदेश कार्यालय सचिव मनीष गुप्ता ने बयाया कि नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष मीडिया से भी बातचीत करेंगे।
हिन्दुस्थान समाचार / मोहित वर्मा

