home page

लखनऊ में वेतन न मिलने से आहत परिवहन निगम के चालक-परिचालकों का प्रदर्शन,दाे कर्मचारियों ने आत्मदाह किया प्रयास

 | 
लखनऊ में वेतन न मिलने से आहत परिवहन निगम के चालक-परिचालकों का प्रदर्शन,दाे कर्मचारियों ने आत्मदाह किया प्रयास


लखनऊ, 25 अक्टूबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (यूपीएसआरटीसी) के लखनऊ स्थित कैसरबाग कार्यशाला में रविवार काे आक्रोशित कर्मचारियों ने कार्याशाला का गेट बंद करके प्रदर्शन किया। उन्होंने वेतन में देरी और सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक (एआरएम) कथित उत्पीड़न का आरोप लगाया है। इस दौरान दो कर्मचारियों ने पेट्रोल डालकर आत्मदाह की कोशिश की है। हालांकि मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने उन्हें बचा लिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची वजीरगंज थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यूपीएसआरटीसी के लखनऊ स्थित कैसरबाग कार्यशाला में रविवार सुबह उस समय अफरातफरी मच गई। जब कथित प्रताड़ना और समय पर वेतन न मिलने से आक्रोशित कुछ चालक-परिचालकों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने यह आरोप लगाया कि उन्हें रूट से हटाने समेत अन्य तरह से परेशान किया जा रहा है। समय पर उन्हें उनका वेतन भी नहीं दिया जा रहा है, जिसे उन्हें आर्थिक समेत कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। प्रदर्शनकारियों में शामिल दो कर्मचारियाें ने पेट्रोल डालकर आत्मदाह की कोशिश, लेकिन उन्हें उनके साथियों ने बचा लिया।

सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और समस्याओं को शीघ्र निस्तारण करने की बात कहर मामले को शांत कराया है। वहीं, इस संबंध में एआरएम सतीश पाल ने बताया कि उन पर जो आरोप लगे, वह निराधार है। वेतन संबंधी मामले में विभागीय कार्रवाई प्रचलित है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / दीपक