home page

हाईटेंशन लाइन के करेंट से लाइनमैन की मौत, साथी कर्मियों में आक्रोश

 | 
हाईटेंशन लाइन के करेंट से लाइनमैन की मौत, साथी कर्मियों में आक्रोश


पुलिस ने शव कब्जे में लेकर शुरू की जांच

हमीरपुर, 16 मई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में कांशीराम कालोनी के पास शनिवार को शाम हाईटेंशन लाइन की मरम्मत करते समय करेंट की चपेट में लाइनमैन आ गया जिससे उसकी मौत हो गई। हादसे में लाइनमैन की मौत से साथी कर्मियों में आक्रोश गहरा गया है।

जानकारी के मुताबिक हमीरपुर जिले के मौदहा कस्बे के छिमौली मार्ग पर स्थित कांशीराम कालोनी के पास हाईटेंशन लाइन की मरम्मत के लिए परछछ गांव निवासी सुरेश (30) बिजली के पोल पर चढ़ा था। शट्डाउन लेकर लाइन जोड़ रहा था तभी बिजली सप्लाई चालू हो जाने से लाइनमैन करेंट की चपेट में आकर नीचे गिर गया। उसे आनन फानन में इलाज के लिए नजदीक के सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल लाते समय लाइनमैन की रास्ते में ही मौत हो गई। लाइनमैन की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर माेर्चरी हाउस भेजा है। मौदहा कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक संतोष सिंह ने आज शाम बताया कि हाईटेंशन लाइन की मरम्मत के दौरान लाइनमैन की करेंट लगने से मौत हो गई है। बताया कि शव कब्जे में लेकर जांच कराई जा रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / पंकज मिश्रा