home page

मंडलायुक्त ने मंडल के पांचों जिलाधिकारियों को जारी किया पत्र, पैमाइश प्रक्रिया के दो प्रारूप हुए तैयार

 | 
मंडलायुक्त ने मंडल के पांचों जिलाधिकारियों को जारी किया पत्र, पैमाइश प्रक्रिया के दो प्रारूप हुए तैयार


मुरादाबाद, 13 अगस्त (हि.स.)। मुरादाबाद मंडल के आयुक्त आंजनेय कुमार सिंह ने मुरादाबाद, बिजनौर, रामपुर, अमरोहा और संभल जिले के जिलाधिकारियों को पत्र जारी किया है, जिसमें कहा गया है कि पैमाइश प्रक्रिया को हल करने के लिए दो प्रारूप तैयार किए गए हैं।

मंडलायुक्त के अनुसार पैमाइश प्रक्रिया को हल करने के लिए तैयार प्रारूप में प्रारूप (क) पीठासीन अधिकारी स्तर पर पैमाइश आख्या के परीक्षण के लिए तैयार की गई चेक लिस्ट है। प्रारूप (ख) राजस्व निरीक्षक द्वारा मौके पर की गयी पैमाइश से संबंधित माप तालिका है। धारा-24 के वादों में पीठासीन अधिकारी की स्व हस्ताक्षरित चेक लिस्ट एवं माप तालिका वाद पत्रावली पर अवश्य उपलब्ध होनी चाहिए। पैमाइश आख्या के साथ संलग्न नजरी नक्शा का चकबंदी नक्शे से मिलान आवश्यक किया जाना चाहिए।

राजस्व निरीक्षक स्तर की त्रुटियों के कारण पैमाइश में भी अनावश्यक विलंब हो रहा :

एसडीएम स्तर पर निर्णीत धारा 24 के वादों के खिलाफ आयुक्त न्यायालय में दर्ज अपीलों की समीक्षा में आया है कि राजस्व निरीक्षक स्तर की त्रुटियों के कारण पैमाइश में भी अनावश्यक विलंब हो रहा है। इसका परिणाम निकलता है कि दो पत्रों के बीच विवाद बढ़ जाता है। कभी कभी यह कटुता कानून व्यवस्था को भी प्रभावित करती है। इस कारण अधिकारी यदि लापरवाही बरतेंगे तो उनके खिलाफ नियमानुसार कार्यवाई की जाएगी।

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल