home page

मुरादाबाद में कुष्ठ रोगी खोजी अभियान में 31 रोगियों की पुष्टि

 | 
मुरादाबाद में कुष्ठ रोगी खोजी अभियान में 31 रोगियों की पुष्टि


मुरादाबाद, 18 मार्च (हि.स.)। कुष्ठ रोगी खोजी अभियान के नवें दिन बुधवार को मुरादाबाद महानगर के समस्त ब्लॉक एवं शहरी क्षेत्र में 2787 टीमों ने व्यक्तियों का परीक्षण किया। परामर्शदाता के अनुसार टीमों ने अभी तक 21,50,125 व्यक्तियों की जांच की गई, जिसमें से 851 संभावित रोगियों की खोज की गई है। इस प्रक्रिया में अब तक 31 रोगियों में कुष्ठ रोग की पुष्टि हो चुकी है।

जिला कुष्ठ परामर्शदाता डॉ भास्कर अग्रवाल, एनएमएस विनोद कुमार पाल विभिन्न ब्लाकों में टीम द्वारा किए जा रहे कार्यों का निरीक्षण किया जा रहा है। इस क्रम में आज पाकवाड़ा क्षेत्र में कार्य कर रही टीमों का निरीक्षण किया गया।

जिला कुष्ठ परामर्शदाता डॉ भास्कर अग्रवाल ने बताया कि टीमों द्वारा अभी तक 2150125 व्यक्तियों की जांच की गई जिसमें से 851 संभावित रोगियों की खोज की गई है। ऐसे संभावित मरीजों को पर्ची देकर निकटतम स्वास्थ्य केंद्र पर भेजा गया है जहां उनकी जांच की जा रही हैं। इस प्रक्रिया में अब तक 31 रोगियों में कुष्ठ रोग की पुष्टि हो चुकी है। टीम द्वारा ऐसे घरों में जहां पर सभी लोगों की जांच नहीं हो पाई है। शहरी क्षेत्र की टीमों की जांच जिला नाभिक टीम के रामानंद बाजपेई द्वारा की गई।

इस क्रम में टीम ने घर-घर जाकर ऐसे मरीजों की खोज की गई जिसके शरीर पर त्वचा के रंग से हल्के या गाढ़े रंग का कोई भी निशान, जो की सुन्न हो जिसमें पसीना ना आता हो, जिसमें खुजली ना आती हो, जिस जगह के बाल गिर गए हो।

------+

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल