home page

कुष्ठ रोगी खोजी अभियान शुरू, घर-घर रोगी ढूंढेंगी 2787 टीमें

 | 
कुष्ठ रोगी खोजी अभियान शुरू, घर-घर रोगी ढूंढेंगी 2787 टीमें


-मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कुष्ठ रोगी खोजी अभियान का आरंभ प्रचार वाहन झंडी दिखाकर किया

मुरादाबाद, 09 मार्च (हि.स.)। राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम उत्तर प्रदेश के अंतर्गत समाज में छिपे कुष्ठ रोगियों को खोज निकालने के उद्देश्य से जनपद में साेमवार से कुष्ठ रोगी खोजी अभियान शुरू हो गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. कुलदीप सिंह ने कुष्ठ रोगी खोजी अभियान का आरंभ प्रचार वाहन को मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय से झंडी दिखाकर किया। जिला कुष्ठ परामर्शदाता डॉ. भास्कर अग्रवाल ने बताया कि कुष्ठ रोगी खोजी अभियान 9 मार्च से 23 मार्च तक चलेगा। मुरादाबाद जनपद में 2787 टीमें कुष्ठ रोगियों को घर-घर खोजेंगी।

इस अवसर पर आज जला कुष्ठ अधिकारी डॉ.नरेंद्र कुमार ने कहा कि अभियान को सफल बनाने के लिए सभी लोगों की भागीदारी बहुत जरूरी है। उन्होंने लोगों से अपील की विभाग की टीम घर जाए तो उसका सहयोग करें। जिससे लक्षण युक्त व्यक्ति को सही जानकारी उपलब्ध हो सके एवं सही समय पर उसका इलाज आरंभ हो सके। इस अवसर पर जिला कुष्ठ परामर्शदाता डॉ. भास्कर अग्रवाल ने बताया कि इस अभियान में एक आशा एवं एक पुरुष कार्यकर्ता की टीम घर-घर जाकर कुष्ठ रोगियों की खोज करेंगे। इस अभियान के लिए पूरे जनपद में 2787 टीमों को लगाया गया है। इसमें से 2735 टीम में सामान्य जनसंख्या के लिए और 52 टीम में घुमंतु जनसंख्या जेल, आवासय विद्यालयों, वृद्ध आश्रम, ईट भट्टेआदि के लिए बनाई गई है। पांच टीमों पर कार्य के पर्यवेक्षक के लिए एक सुपरवाइजर को लगाया गया है। इस कार्य के लिए कल 535 सुपरवाइजरों का चयन किया गया है।

-------------------

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल