home page

मुरादाबाद : मेडिकल परीक्षण के बाद अमानगढ़ के जंगल में छोड़ा गया रेस्क्यू तेंदुआ

 | 
मुरादाबाद : मेडिकल परीक्षण के बाद अमानगढ़ के जंगल में छोड़ा गया रेस्क्यू तेंदुआ


मुरादाबाद, 28 फ़रवरी (हि.स.)। मुरादाबाद के बाद थाना सिविल लाइंस क्षेत्र के हरथला से शुक्रवार को रेस्क्यू किए गए तेंदुए को शनिवार को मेडिकल परीक्षण के बाद अमानगढ़ के जंगल में छोड़ दिया गया। वन विभाग ने बताया कि तेंदुआ अब सुरक्षित प्राकृतिक आवास में है।

वन क्षेत्राधिकारी (रेंजर) गिरीश चंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि मेडिकल जांच के दौरान तेंदुए के शरीर पर मामूली चोट के निशान पाए गए। उसके होठ पर भी हल्की चोट आई थी, जिसका प्राथमिक उपचार किया गया। फिलहाल उसकी हालत सामान्य और स्थिर है। उन्होंने बताया कि संभावना है कि तेंदुआ भटककर घनी आबादी वाले क्षेत्र में पहुंच गया था। पर्याप्त निगरानी और उपचार के बाद उसे अमानगढ़ के सुरक्षित जंगल क्षेत्र में छोड़ दिया गया, जहां भोजन और पानी की पर्याप्त व्यवस्था है।

वन क्षेत्राधिकारी (रेंजर) गिरीश चंद्र श्रीवास्तव ने जंगल से सटे इलाकों के लोगों से सतर्क रहने और किसी भी वन्यजीव की सूचना तत्काल विभाग को देने की अपील की है।

अब शहर के लोगों में भी दहशत

अब तक सिर्फ जिले के ग्रामीण इलाकों में ही तेंदुआ के दहशत देखने को मिल रही थी। लेकिन, अब शहरी क्षेत्र के लोगों में भी दहशत है। बता दे कि जब से हरथला के एक घर में तेंदुआ घुसा है। तब से क्षेत्र के लोगों के मन में डर हैं। वहीं, लंबे समय से ग्रामीण क्षेत्रों में किसान रात के समय खेतों पर जाने से बच रहे हैं। दिन में भी वह खेतों पर जाने से डरते हैं। अक्सर देखने को मिल रहा है कि किसान एकत्रित होकर खेतों पर काम करने जाते हैं।

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल