home page

मुरादाबाद: कांठ के सिकंदराबाद में तेंदुआ पिंजरे में हुआ कैद

 | 
मुरादाबाद: कांठ के सिकंदराबाद में तेंदुआ पिंजरे में हुआ कैद


मुरादाबाद, 29 सितम्बर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जनपद में तहसील कांठ के सिकंदराबाद में मंगलवार की शाम काे वन विभाग ने एक तेंदुआ काे ट्रैप केज के माध्यम से सफलतापूर्वक रेस्क्यू कर लिया हैं। जनपद में पिंजरे के माध्यम से रेस्क्यू किया जाने वाला यह इक्कीसवाँ तेंदुआ है।

जिलाधिकारी डा. राजेंद्र पैंसिया ने बताया कि जनपद के कांठ क्षेत्र में अब तक 6 और ठाकुरद्वारा क्षेत्र में 15 तेंदुओं का रेस्क्यू किया जा चुका है। बीते माह ठाकुरद्वारा क्षेत्र में तेंदुए ने तीन महिलाओं समेत चार लोगों को अपना निवाला बनाया है।

संवेदनशीलता के दृष्टिकोण से वन विभाग की देखरेख में रेस्क्यू टीम लगातार सक्रिय है। साथ ही प्रशासनिक स्तर से पूरे संवेदनशील क्षेत्र के अंतर्गत ग्रामों ने सतर्कता एवं जागरूकता के लिए चौपालें आयोजित की जा रही हैं। पूरे संवेदनशील क्षेत्र से अब तक 21 तेंदुओं का रेस्क्यू किया जा चुका है।

वन विभाग की रेस्क्यू टीम को मुरादाबाद के तहसील ठाकुरद्वारा के ग्राम शेरपुर पट्टी में मंगलवार शाम छह बजे एक तेंदुआ पिंजरे में कैद हो जाने की सूचना मिली। जिसके बाद वन विभाग की टीम ने पहुंचकर उसे अपने कब्जे में ले लिया। तेंदुए के पिंजरे में कैद हो जाने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। अब उसके शारीरिक परीक्षण के बाद घने जंगल में छाेड़ा जाएगा, ताकि वह दाेबारा गांव की ओर न आ सके।

--------------------

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल