home page

गोरखपुर :सांसद रवि किशन ने राजल नीति की तीन भोजपुरी पुस्तकों का किया विमोचन

 | 
गोरखपुर :सांसद रवि किशन ने राजल नीति की तीन भोजपुरी पुस्तकों का किया विमोचन


गोरखपुर :सांसद रवि किशन ने राजल नीति की तीन भोजपुरी पुस्तकों का किया विमोचन


गोरखपुर, 15 जुलाई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जनपद के युवा लेखक राजल की पुस्तक राजल नीति टाइम मैनेजमेंट, राजल नीति स्ट्रेस मैनेजमेंट और राजल नीति लोकव्यवहार के भोजपुरी संस्करण का विमोचन बॉलीवुड स्टार व सांसद रवि किशन ने बुधवार को किया। उन्होंने एक साथ 3 भोजपुरी संस्करण आने पर इस असाधारण उपलब्धि के लिए राजल को बधाई दी साथ साथ उन्होंने पुस्तकों की सफलता के लिए उन्हें आशीर्वाद स्वरुप शुभकामनाएं भी दीं।

लेखक राजल ने रवि किशन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए बताया कि भोजपुरी पाठक भी राजल नीति पुस्तकों से लाभान्वित हों सकें। इसी उद्देश्य से इन तीन पुस्तकों का भोजपुरी संस्करण प्रकाशित हुआ है। साथ ही साथ उन्होंने यह प्रयास डायमंड बुक्स के चेयरमैन नरेन्द्र कुमार वर्मा को समर्पित किया। उन्होंने बताया किराजल नीति टाइम मैनेजमेंट 76 पेज से 160 पेज तक और अनेकों भाषाओं में उन्हीं की वजह से पहुंची। राजल नीति स्ट्रेस मैनेजमेंट लिखने की प्रेरणा भी उन्होंने ही दी थी, जिसके लिए वो उनके सदैव आभारी हूं। दुर्भाग्यवश उनका स्वर्गवास इसी 10 जुलाई को हो गया था।

राजल नीति पुस्तकों का अनुवाद हिंदी, अंग्रेजी, मराठी, गुजराती, बांग्ला, ओड़िया,पंजाबी इत्यादि भाषाओं में हों चुका है। राजलनीति टाइम मैनेजमेंट और राजल नीति लोकव्यवहार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा विमोचन का सौभाग्य मिला। राजल नीति पुस्तकों को उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, पुदुचेरी की पूर्व राज्यपाल डॉ. किरण बेदी और भारत के तत्कालीन उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू द्वारा शुभकामना संदेश प्राप्त करने का सौभाग्य मिला चुका है। “राजलनीति” श्रृंखला की अन्य पुस्तकों को उत्तर प्रदेश के तत्कालीन राज्यपाल राम नाईक, हिमाचल प्रदेश के तत्कालीन राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला और भाजपा उत्तर प्रदेश अध्यक्ष व केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी के द्वारा विमोचन का भी सौभाग्य मिला।

इस अवसर पर पोद्दार टेक्सटाइल गोरखपुर के निदेशक विनीत पोद्दार और रमाडा होटल गोरखपुर के निदेशक कुणाल जायसवाल उपस्थित रहे। उन्होंने राजल को भोजपुरी संकरण की सफलता के लिए शुभकामनाएं दी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / प्रिंस पाण्डेय