home page

भारत विकास परिषद की कवि गोष्ठी में हिंदी की दशा और दिशा पर चिंता

 | 
भारत विकास परिषद की कवि गोष्ठी में हिंदी की दशा और दिशा पर चिंता


फर्रुखाबाद,05 अक्तूबर (हि.स.)। भारत विकास परिषद मुख्य शाखा के तत्वावधान में लोहाई रोड स्थित राधा श्याम शक्ति मंदिर के प्रांगण में सरस कवि गोष्ठी का आयोजन वरिष्ठ कवि बृज किशोर सिंह की अध्यक्षता एवं युवा कवि उत्कर्ष अभिनेत्री के संचालन में हुआ।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पधारे राष्ट्रीय स्तर के साहित्यकार डॉ शिव ओम अंबर ने अपनी रचनाओं के माध्यम से हिंदी की वर्तमान दशा और दिशा को निरूपित किया और हिंदी में कामकाज करने व हिंदी को संपर्क भाषा बनाए जाने पर जोर दिया।

उन्होंने कहा कि उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक के माध्यम से उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को हिंदी की दशा और दिशा के प्रति अवगत कराया है जहां से सार्थक आश्वासन भी मिला है।

इस अवसर पर डॉक्टर गरिमा पांडे, श्रीमती प्रीति पवन तिवारी ,उपकार मणि उपकार ,महेशपाल सिंह उपकारी ,भूपेंद्र प्रताप सिंह ने विचार व्यक्त किया और काव्यपाठ किया। संस्था के सचिव अजय पुरवार ने संस्था की सदस्यता बढ़ाने पर बल दिया।

कार्यक्रम में संरक्षक रमेश चंद्र त्रिपाठी, समाजसेवी संजय गर्ग ,कोषाध्यक्ष डॉ आर के तिवारी अनिल अग्रवाल योगेश मिश्रा डॉक्टर रविंद्र यादव इंदिरा पांडेय संजीव चौहान राजेंद्र गुप्ता वीना जालान, अरुण जालान सुनील अवस्थी , अनुजा सोमवंशी सहित बड़ी तादाद में सुधीजन मौजूद रहे। इस अवसर पर पांचाल प्रवाह के उत्कर्ष अंक का विमोचन डॉक्टर शिव ओम अंबर व अन्य साहित्यकारों ने किया। इस अंक में उत्कर्ष अग्निहोत्री के ऊपर विशेष प्रकाशन किया गया है।

हिन्दुस्थान समाचार / चंद्रपाल सिंह सेंगर