कम्पोजिट विद्यालय के लिए दी गई जमीन को भूमाफिया खुर्द-बुर्द कर रहे : रितेश गुप्ता
ग्राम धीमरी में जमीनों की नपाई की जांच रिपोर्ट शीघ्र सौंपी जाए : रितेश गुप्ता
मुरादाबाद, 01 अप्रैल (हि.स.)। मुरादाबाद नगर विधानसभा से भाजपा विधायक रितेश गुप्ता ने बुधवार को मंडलायुक्त को पत्र भेजकर कुछ भूमाफियों के द्वारा 28, मुरादाबाद नगर विधानसभा क्षेत्र में ग्राम धीमरी में कम्पोजिट विद्यालय के लिए दी गई सरकारी जमीन को कुछ भूमाफियाओं के द्वारा खुर्द-बुर्द किया जा रहा है।
नगर विधायक द्वारा कमिश्नर आंजनेय कुमार सिंह को भेजे पत्र में कहा गया कि कमिश्नर द्वारा मंडलीय स्तर पर एक जांच कमेटी गठित कर ग्राम धीमरी की जमीनों की नपाई कराई जा रही है। निवेदन है कि नपाई का कार्य जिस कमेटी द्वारा किया जा रहा है ,उस कमेटी को जांच रिर्पाेट शीघ्र-अतिशीघ्र पूर्ण कर आपको प्रेषित करने के लिए निर्देशित करने का कष्ट करें।
रितेश गुप्ता ने आगे कहा कि मुख्यमंत्री की महत्वाकांक्षी योजना मुख्यमंत्री कम्पोजिट विद्यालय मेरी विधानसभा क्षेत्र 28 मुरादाबाद नगर में प्रस्तावित है । जिला प्रशासन द्वारा कम्पोजिट विद्यालय हेतु ग्राम धीमरी मे भूमि चिन्हित कर बेसिक शिक्षा विभाग को दी गई है, परन्तु कुछ भूमाफियाओं द्वारा ग्राम धीमरी में सरकारी भूमि को खुर्द-बुर्द किया जा रहा है। आपके द्वारा मण्डलीय स्तर पर एक जांच कमेटी गठित कर ग्राम धीमरी की जमीनों की नपाई कराई जा रही है।
निवेदन है कि नपाई का कार्य जिस कमेटी द्वारा किया जा रहा है उस कमेटी को जांच रिर्पाेट शीघ्र-अतिशीघ्र पूर्ण कर आपको प्रेषित करनें के लिए निर्देशित करने का कष्ट करें। मेरे को विश्वसनीय सूत्रों से ज्ञात हुआ है कि यह भूमाफिया लोग न्यायालय का सहारा लेकर इस प्रकरण को अधिक समय के लिए लटकाना चाहते हैं व मुख्यमंत्री की मुख्यमंत्री कम्पोजिट विद्यालय योजना को मेरी विधानसभा से अन्य किसी विधानसभा में ले जाना चाह रहे हैं।
रितेश गुप्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री कम्पोजिट विद्यालय योजना का जनहित में शीघ्र निर्माण हो व इन भूमाफिया की सम्पत्ति की जांच कराकर इनके विरूद्ध कठोर कार्यवाही करने का कष्ट करें।
हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल

