home page

भूमि संरक्षण अनुभाग खेत-तालाब योजना जल्द करे पूर्ण : डीएम

 | 
भूमि संरक्षण अनुभाग खेत-तालाब योजना जल्द करे पूर्ण : डीएम


महोबा, 07 जुलाई (हि.स.)।जिले की जिलाधिकारी गजल भारद्वाज की अध्यक्षता में मंगलवार को भूमि संरक्षण अनुभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में कृषि विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की प्रगति पर विस्तार से चर्चा की गई और चालू वर्ष में प्रस्तावित कार्यों की रूपरेखा तय की गई।

मंगलवार को जनपद मुख्यालय स्थित कलेक्ट्रेट सभागार में भूमि संरक्षण अनुभाग की बैठक में डीएम गजल भारद्वाज द्वारा राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के अंतर्गत संचालित खेत-तालाब योजना, किसान समृद्धि योजना, आर.ए.डी. और जलागम विकास घटक के साथ ही प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने अधिकारियों से योजनावार लक्ष्य और अब तक हुई प्रगति की जानकारी हासिल की।

समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने निर्देशित करते हुए कहा कि खेत-तालाब योजना के अंतर्गत स्वीकृत कार्यों को शीघ्रता से पूर्ण किया ताकि किसानों को बरसात में इसका लाभ मिल सके। वृहद पाैधरोपण अभियान के तहत बनाई गई संरचनाओं पर समय से पौधरोपण कराया जाए और उनकी देखभाल सुनिश्चित की जाए। सभी योजनाओं में किसानों को मिलने वाले लाभ और पात्रता की जानकारी समस्त उपजिलाधिकारी और खण्ड विकास अधिकारियों को उपलब्ध कराई जाए, जिससे वे अपने स्तर पर भी कृषकों को जागरूक कर सकें।

डीएम ने कहा कि पात्र को योजना का सीधा लाभ मिले। सरकार इस मंशा से काम कर रही हैं। इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में भूमि संरक्षण अधिकारी, कृषि विभाग के अधिकारी और अन्य अधिकारी मौजूद रहे ।

हिन्दुस्थान समाचार / उपेन्द्र द्विवेदी